फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh Crime: पारिवारिक विवाद में दामाद ने ससुराल पहुंचकर सास पर किया फायर, पीठ में धंसी गोली

Wed, 18 Oct 2023 03:55 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

मध्यप्रदेश के दमोह में दामाद ने अपनी ही सास पर गोली चला दी। विवाद पारिवारिक बताया जा रहा है। महिला को गंभीर हालात में भर्ती कराया गया है। दामाद की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमोह जिले के हटा थाना क्षेत्र  के बोरी गांव में मंगलवार की  रात पारिवारिक विवाद ने दामाद ने अपनी सास पर देसी कट्टे से फायर कर दिया। इसमें सास प्रभा रानी पटेल (45) गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन घायल अवस्था में हटा सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे, प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं घटना की सूचना पर हटा थाना प्रभारी मनीष मिश्रा पुलिस बल के साथ अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी ली। घटना के बाद से दामाद फरार है। 
विज्ञापन


बताया जा रहा आरोपी भागचंद्र पटेल निवासी मगरोन अपनी पत्नी कोमल बाई पटेल से विवाद कर रहा था। पत्नी माता-पिता के साथ मायके में रहती है और दोनों के बीच न्यायालय में केस चल रहा था। जिनकी मंगलवार को पेशी थी और पेशी के बाद आरोपी दामाद अपनी ससुराल बोरी गांव पहुंचा। इसी दौरान घर के आंगन में काम कर रही सास पर पीछे से देसी कट्टे फायर कर दिया। सास की पीठ में गोली जा लगी। घटना के बाद दामाद फरार हो गया। जिसकी पुलिस द्वारा तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें