फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh: दो युवकों की ट्रेन से कटकर मौत, सागोनी बाजार करके पैदल लौट रहे थे अपने गांव, रातभर ट्रैक पर पड़े रहे शव

Wed, 21 Feb 2024 04:22 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, दमोह

सार

दमोह के नजदीकी रेलवे स्टेशन पर दो युवकों की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। दोनों रात में बाजार कर लौट रहे थे और हादसे का शिकार हो गए। रातभर उनके शव ट्रैक पर पड़े रहे, सुबह सूचना मिलने पर शवों को अस्पताल पहुंचाया गया। 
विज्ञापन
दमोह के नजदीकी रेलवे स्टेशन पर दो युवक ट्रेन की चपेट में आ गए। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमोह कटनी रेलवे स्टेशन के बीच स्थित गोलापटी स्टेशन के समीप दो युवकों की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। घटना नोहटा थाना की बनवार पुलिस चौकी अंतर्गत घटित हुई। घटना मंगलवार रात की है। बुधवार सुबह पुलिस ने शव को उठाकर जबेरा स्वास्थ्य केन्द्र पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया। 
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि दोनों युवक छेघरा गांव के रहने वाले हैं। उनके नाम सूरज पिता बाबू सिंह आदिवासी (40) और मल्लू पिता टीकाराम आदिवासी  (25) बताए गए हैं। दोनों मंगलवार रात तीसरी रेलवे लाइन की पटरियों से सागोनी हाट बाजार करके घर लौट रहे। तभी ट्रेन आ गई और दोनों की चपेट में आ जाने से मौत हो गई। हालांकि रेलवे ट्रैक के किनारे से कच्चा रास्ता है, लेकिन युवक कच्चे रास्ते से न जाकर रेलवे ट्रैक से आ रहे थे, जहां पर तीसरी लाइन होने की वजह से तीनों साइड से ट्रेन आती जाती है। घटनास्थल पर बाजार से खरीदी करके लौट रहे युवकों का थैला और सब्जी व अन्य सामग्री बिखरी पड़ी मिली।

सुबह लोगों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी। बनवार चौकी प्रभारी मनीष यादव ने मौके पर पहुंचकर दोनों शवों को रेलवे ट्रेक से अपने कब्जे में लेकर पंचनामा बनाया। कायमी के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए जबेरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें