फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh: स्वतंत्रता दिवस पर परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने फहराया तिरंगा, परेड की ली सलामी

Tue, 15 Aug 2023 04:38 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पंचायत और स्वास्थय विभाग के द्वारा कई प्रकार की झांकियां प्रस्तुत की गईं तो वहीं स्कूली बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गई।
विज्ञापन
परेड की सलामी लेते परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमोह में आजादी का पर्व स्वतंत्रता दिवस समारोह बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ तहसील ग्राउंड पर मनाया गया। परिवहन एवं राजस्व और दमोह जिले के प्रभारी मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने तिरंगा फहराया और परेड की सलामी ली। सुबह से शहर के सभी सरकारी संस्थानों में और खासतौर पर शिक्षण संस्थानों में इस पर्व को बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। स्कूलों में सांस्कृतिक आयोजन किए गए और इसके बाद बच्चों को मिठाइयां बांटी गईं।

विज्ञापन


सुबह 9:00 बजे तक सरकारी स्कूलों में आयोजन चलते रहे और उसके बाद ज्यादातर बच्चे और शहर के गणमान्य जन मुख्य समारोह स्थल तहसील मैदान पहुंचे। यहां पर सुबह 9:00 बजे प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री गोविंद सिंह राजपूत मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी भी ली।

साथ ही जिले वासियों को देश की आजादी के पर्व की शुभकामनाएं भी दीं। इस मौके पर दमोह कलेक्टर मयंक अग्रवाल, एसपी सुनील तिवारी के अलावा सभी प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे। कार्यक्रम में पंचायत और स्वास्थय विभाग के द्वारा कई प्रकार की झांकियां प्रस्तुत की गईं तो वहीं स्कूली बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गई। इसके बाद प्रभारी मंत्री उमरी गांव में आयोजित सामूहिक भोज में शामिल हुए।
विज्ञापन




मंत्री मीना सिंह ने ध्वजारोहण किया
वहीं, जिला मुख्यालय स्टेडियम में मंत्री मीना सिंह ने ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली। मंत्री मीना सिंह ने सामूहिक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री संदेश का वाचन किया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देकर लोगों का मन मोह लिया।
विज्ञापन


इस दौरान मंत्री मीना सिंह, विधायक शिवनारायण सिंह, कलेक्टर बुध्देश कुमार वैद्य और पुलिस अधीक्षक निवेदिता नायडू ने पद्मश्री सम्मान से सम्मानित जोधइया अम्मा का सम्मान किया। कलेक्टर कार्यालय में कलेक्टर बुध्देश कुमार वैद्य, पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुलिस अधीक्षक निवेदिता नायडू, वनमंडलाधिकारी कार्यालय में मोहित सूद और बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में राजीव मिश्रा ने ध्वजारोहण किया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें