फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh News: तीसरी पत्नी को लेकर आए पिता का बेटे से हुआ विवाद, घर में लगाई आग; दोनों एक दूसरे पर लगा रहे आरोप

Fri, 20 Dec 2024 09:45 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

दमोह जिले के जमुनिया गांव में पिता की तीसरी शादी पर बेटे के विरोध के बाद विवाद हुआ, जिसमें घर में आग लग गई। आग से घर का सारा सामान जल गया। दोनों एक-दूसरे पर आग लगाने का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस ने दोनों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
घर से उठती आग की लपटें
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमोह जिले के जबेरा थाना अंतर्गत ग्राम जमुनिया सुल्तान सिंह में शुक्रवार को एक पिता के तीसरी पत्नी को घर लाने पर हुए विवाद ने बड़ा रूप ले लिया। पिता और बेटे के बीच हुए झगड़े में घर में आग लग गई, जिससे पूरा घर और घर का सामान जलकर खाक हो गया। घटना के बाद दोनों एक-दूसरे पर घर में आग लगाने का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस ने पिता और बेटे दोनों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


विवाद की वजह
गांव निवासी विश्राम चक्रवर्ती (55) अपनी तीसरी पत्नी को लेकर घर आए थे। उनके बेटे छोटू चक्रवर्ती (28) और बहू लक्ष्मी ने इसका विरोध किया। विश्राम ने घर से निकल जाने की बात कहते हुए दावा किया कि यह घर उनके नाम की कुटीर योजना से बना है और वह अपनी पत्नी के साथ इसमें रहेंगे। लेकिन छोटू और लक्ष्मी ने घर छोड़ने से इनकार कर दिया।

आगजनी और झगड़ा
झगड़ा इतना बढ़ गया कि घर में आग लग गई। बहू लक्ष्मी और बेटा छोटू का आरोप है कि पिता विश्राम ने गुस्से में घर में आग लगाई। वहीं, विश्राम ने पलटकर बेटे पर आग लगाने का आरोप लगाया। आगजनी की सूचना पर तेंदूखेड़ा से फायर ब्रिगेड बुलाई गई, जिसने आग बुझाई। लेकिन तब तक घर का पूरा सामान जल चुका था।
विज्ञापन


पिता और बेटे की कहानी
छोटू ने बताया कि वह अपनी पहली मां का बेटा है। उसकी मां की मृत्यु के बाद पिता ने दूसरी शादी की थी, लेकिन दूसरी पत्नी घर से भाग गई। इसके बाद पिता ने तीसरी शादी की। छोटू और लक्ष्मी ने तीसरी पत्नी को घर लाने का विरोध किया, जिससे विवाद हुआ। वहीं, विश्राम का कहना है कि बेटा उसकी संपत्ति पर कब्जा करना चाहता है। घटना की सूचना पर पुलिस ने पिता और बेटे दोनों के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज किया है। प्रधान आरक्षक रनमत ने बताया कि आगजनी की जांच जारी है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

 

घर से उठती आग की लपटें

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें