फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh News: टाइगर रिजर्व में अवैध घुसपैठ करते पांच लोग पकड़े गए, वन विभाग ने दर्ज किया केस

Fri, 20 Dec 2024 07:31 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

मध्यप्रदेश के टाइगर रिजर्व में बाघ के शिकार की घटनाएं बढ़ रही हैं। ऐसे में नर्मदापुरम के बाद अब दमोह स्थित रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में अवैध रूप से रात में घुसपैठ करने वाले पांच लोगों को पकड़ा गया है। इनको पकड़ने के लिए वन विभाग ने खास टीमें बनाई। 
विज्ञापन
रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में वन विभाग ने पांच लोगों को पकड़ा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के टाइगर रिजर्व में बाघ के शिकार करने के मामले बढ़ रहे हैं। नमर्दापुरम के टाइगर रिजर्व में भी ऐसी घटनाएं सामने आईं थी। अब दमोह स्थित वीरांगना रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व की सीमा में बिना अनुमति  के प्रवेश करने पर पांच लोगों को पकड़ा है। ये अपने आप को  मछुआरा बता रहे हैं। हालांकि वन विभाग ने इन पर केस दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन


वीरांगना रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व के डीएफओ अब्दुल अंसारी ने बताया कि अवैध रूप से प्रवेश करने वालों के बारे में मुखबिर से सूचना मिली थी। इसके बाद  एक टीम गठित की गई।  टीम ने घेराबंदी करके इन लोगों को पकड़ा है। ये सभी लोग अपनी बाइक पर सवार होकर टाइगर रिजर्व की सिंगापुर रेंज पहुंचे थे। इन लोगों का कहना है कि वे  मछली मारने के इरादे से रिजर्व में घुसे थे।

कोसमघाट पर मिले लोग
वन विभाग ने बताया कि टाइगर रिजर्व की टीम बाइक सवारों को खोजते हुए सिंगापुर रेंज से निकलने वाली नदी पर पहुंची। यहां पर रात्रि के समय सभी लोग मछली मारते मिले । टीम ने इनके पास से  मछली पकड़ने का जाल और अन्य औजारों की भी जब्ती की है। इन पर मछलियों को पकड़ने की धाराओं पर मामला दर्ज किया। ये लोग देवरी के निवासी हैं। दरअसल तेंदूखेड़ा से टाइगर रिजर्व में बहने वाली बमनेर नदी में बहुत मछलियां हैं। यहां पर प्रतिबंध लगा है इसीलिए ये लोग रात के समय  मछलियां पकड़ने के लिए आते हैं। 
विज्ञापन


सिंगपुर रेंजर एच के महोविया ने बताया कि ये लोग दो बाइक पर सवार थे। आरोपियों में दयाशंकर पिता पूरनलाल रैकवार,  संजय पिता तुलसी रैकवार, उदल पिता हल्लू रैकवार, परसोत्तम पिता तुलसीराम रैकवार और कमलेश पिता करोड़ी रैकवार शामिल हैं। 

 

 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें