फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh News: डॉ. हरीसिंह गौर विवि से आ रहे छात्रों की कार दमोह सागर स्टेट हाईवे पर पलटी, आठ घायल

Fri, 22 Nov 2024 11:50 AM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

दमोह के टाइम्स कॉलेज के छात्र सागर के डॉ. हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने के लिए गए थे। वापस लौटते समय उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई।
विज्ञापन
खाई में पलटी डली कार
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सागर स्टेट हाईवे पर देहात थाना क्षेत्र के ग्राम बांसातारखेड़ा के पास गुरुवार की रात छात्रों की कार अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। कार सवार सभी लोग डॉ. हरीसिंह गौर विवि में आयोजित कार्यक्रम से वापस आ रहे थे। हादसे में कार में सवार आठ छात्रों और चार शिक्षिकाओं को चोटें आई, जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, दमोह के टाइम्स कॉलेज के छात्र सागर के डॉ. हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने के लिए गए थे। वहां से देर शाम तूफान गाड़ी से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान स्पीड ब्रेकर से निकलते ही गाड़ी का पिछला पहिया निकल गया, जिससे गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गई।

सूचना मिलते ही पुलिस और कॉलेज स्टाफ मौके पर पहुंचे और घायलों को जिला अस्पताल लेकर आए। घायलों में अजय मिश्रा, हसनैन अंसारी, अफजल कुरैशी, ओम पांडे, हिमांशु पाठक, फैजान खान, राम उपाध्याय, देवांश चौबे के अलावा चार शिक्षिकाओं को मामूली चोटें आईं। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद देर रात घर रवाना किया गया। घटना के बाद आरोपी चालक फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गनीमत रही कि छात्रों को गंभीर चोटें नहीं आईं क्योंकि कार सड़क से नीचे पलट गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें