फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh News: लिधौरा गांव में दो गुटों में पथराव, आठ थानों का पुलिस बल तैनात, एक गुट के 13 लोगों पर मामला दर्ज

Wed, 16 Oct 2024 01:35 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

14 अक्टूबर की रात गांव के लोग देवी विसर्जन के लिए जा रहे थे। तभी रास्ते से निकलने को लेकर सचेंद्र पटेल और ठाकुर गुट के बीच कहा सुनी हुई। कुछ देर बाद विवाद हुआ। रात में तनाव बढ़ गया और पथराव शुरू हो गया। पुलिस बल तैनात किया गया है। 
विज्ञापन
गांव की गलियों में डले पत्थर और मोजूद पुलिस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमोह जिले के मगरोन थाना क्षेत्र की फतेहपुर चौकी में आने वाले लिधौरा गांव में दो दिन पहले गांव के दो गुटों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों गुटों ने एक दूसरे पर पथराव कर दिया। जिस जगह पथराव हुआ, वहां ईंटों के सैकड़ों टुकड़े सड़क पर पड़े हुए थे। सूचना मिलने पर मगरोन थाना और फतेहपुर चौकी पुलिस गांव में पहुंची और दोनों पक्षों के बीच शांति व्यवस्था बनाने का प्रयास किया। मंगलवार रात फिर उनके बीच विवाद हो गया। पुलिस ने दोनों पक्षों पर एक काउंटर केश का मामला दर्ज किया है और दूसरी सचेंद्र पटेल की रिपोर्ट पर नारायण सिंह ठाकुर के परिवार पर बलवा का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार 14 अक्टूबर की रात गांव के लोग देवी विसर्जन के लिए जा रहे थे। इस दौरान गांव में रहने वाले नारायण ठाकुर के लोगों के घरों के सामने से लोग देवी प्रतिमा लेकर निकल रहे थे, तभी रास्ते से निकलने को लेकर सचेंद्र पटेल और ठाकुर गुट के बीच कहा सुनी हुई। कुछ देर बाद विवाद हुआ, लेकिन पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले को शांत कर दिया। देवी प्रतिमा विसर्जन के बाद जब रात में सचेंद्र पटेल अपने घर आ रहा था तभी दूसरे गुट के लोगों ने उसे रोक लिया और गाली गलौज करने के बाद मारपीट कर दी। सचेंद्र चिल्लाते हुए अपने घर पहुंचा और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ वापस दूसरे गुट के पास पहुंच गया। दोनों गुट आमने-सामने हो गए और उनके बीच पथराव शुरू हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद पथराव बंद कराया जा सका। मगरोन थाना प्रभारी ने एसपी को सूचना दी जिसके बाद हटा, मगरोन, हिंडोरिया,नोहटा व पुलिस लाइन से बल मौके पर पहुंचा। लाइन से बज्र वाहन के साथ पर्याप्त पुलिस बल गांव भेजा गया। रात में कई बार पुलिस ने मार्च पास्ट निकाला और पूरी रात गांव में निगरानी की, ताकि दोबारा विवाद की स्थिति ना बने। अभी भी गांव में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है। पुलिस ने इस मामले में सचेंद्र पटेल की रिपोर्ट पर 13 लोगों के खिलाफ मगरोन थाना में नारायण ठाकुर और उसके परिवार पर बलवा का मामला दर्ज किया है, हालांकि अभी तक नामों का खुलासा नहीं किया गया है।

गांव की गलियों में डले पत्थर और मोजूद पुलिस

 

गांव की गलियों में डले पत्थर और मोजूद पुलिस

 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें