फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh News: मुंबई से आ रहे सुरक्षा गार्ड की ट्रेन में मौत, दमोह में युवाओं ने विधि विधान से किया अंतिम संस्कार

Sun, 18 Aug 2024 05:57 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

MP: दमोह स्टेशन पर शनिवार को कामायनी एक्सप्रेस में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला था। जिसे जिला अस्पताल के शव गृह में रखवाया गया था। युवक मुंबई में गार्ड की नौकरी करता था। जिसकी शिनाख्त होने के बाद घर में भाई के अलावा किसी और परिजन के न होने पर रविवार को दमोह के युवाओं की टीम ने इंसानियत दिखाते हुए मुक्तिधाम में विधि विधान से मृतक का अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन
अंतिम संस्कार की क्रिया करते युवा
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमोह स्टेशन पर शनिवार को कामायनी एक्सप्रेस में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला था। जिसे जिला अस्पताल के शव गृह में रखवाया गया था। युवक मुंबई में गार्ड की नौकरी करता था। जिसकी शिनाख्त होने के बाद घर में भाई के अलावा किसी और परिजन के न होने पर रविवार को दमोह के युवाओं की टीम ने इंसानियत दिखाते हुए मुक्तिधाम में विधि विधान से मृतक का अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मृतक की शिनाख्त छोटेलाल साकेत 53 निवासी मऊगंज के तौर पर की गई जो मुंबई में गार्ड की नौकरी करता है। मृतक कामायनी एक्सप्रेस से मुंबई से इलाहाबाद जा रहा था, लेकिन बीच रास्ते में ट्रेन में अज्ञात कारण से उसकी मौत हो गई। जिसकी जानकारी ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों ने दमोह जीआरपी पुलिस को दी। ट्रेन के दमोह पहुंचने पर मृतक को नीचे उतारा गया और जिला अस्पताल लाया गया, जहां डाक्टर ने जांच के बार मृत घोषित कर दिया।

जीआरपी पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम कराकर शव सुरक्षित जिला अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया था। मृतक के घर में भाई के अलावा किसी और परिजन के न होने पर रविवार दोपहर महाकाल मित्र मंडली के युवाओं को इस बात की जानकारी लगी। उन्होंने आगे आकर मृतक के भाई राजाराम, जीआरपी पुलिस चौकी से आरक्षक धीरज यादव की मौजूदगी में जटाशंकर स्थित मुक्तिधाम में पूरे रीती-रिवाज के अनुसार मृतक का अंतिम संस्कार कराया गया। इस दौरान महाकाल मित्र मंडली युवा टीम में साहिल विरमानी, इसराइल खान, जेपी मिश्रा, प्रकाश गोस्वामी, रोहित शर्मा, अमन खरे, जीशान खान, सैफ खान सहित अन्य युवाओ की मौजूदगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें