फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh News: दमोह-पन्ना जिले की बॉर्डर पर अनियंत्रित होकर पलटी बस, 10 से अधिक मुसाफिर घायल

Thu, 26 Sep 2024 04:06 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

पन्ना से दमोह आने वाली सुखेजा कंपनी की यात्री बस गुरुवार सुबह दमोह जिले की ओर आ रही थी। गेसाबाद से कुछ दूर आगे सिमरिया थाना क्षेत्र के रतारु गांव में सामने से एक बाइक चालक को बचाने में बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 10 लोग घायल हुए हैं। 
विज्ञापन
घटना स्थल पर लगी लोगों की भीड़
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमोह-पन्ना जिले की बॉर्डर पर गुरुवार सुबह सिमरिया थाना क्षेत्र में क्रॉसिंग के दौरान एक बस अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे पलट गई। इसमें 10 से अधिक यात्री घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तत्काल ही सिमरिया थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों का रेस्क्यू कर उन्हें इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। वहीं मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पन्ना से दमोह आने वाली सुखेजा कंपनी की यात्री बस गुरुवार सुबह दमोह जिले की ओर आ रही थी। गेसाबाद से कुछ दूर आगे सिमरिया थाना क्षेत्र के रतारु गांव में सामने से एक बाइक चालक को बचाने में बस अनियंत्रित होकर पलट गई। जैसे ही बस पलटी यात्रियों ने चीख पुकार मचाना शुरू कर दिया। स्थानीय लोगों ने तत्काल सिमरिया थाना पुलिस को सूचना दी। थाने से एसआई प्रकाश मंडल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना में घायल यात्रियों को उप स्वास्थ्य केंद्र सिमरिया पहुंचा गया। इस घटना में दस यात्री घायल हुए हैं जिनमें रश्मि पिता प्रकाश पटेल (21) निवासी पड़रिया मोहंद्रा, श्याम बाई पति प्रकाश पटेल (45) निवासी पड़रिया मोहंद्रा, कुंती बाई पति नत्थू अहिरवार (45) पड़रिया अमानगंज, कमलबाई पति नोनेलाल अहिरवार (40) निवासी पड़रिया अमानगंज के अलावा अन्य यात्री हैं, जिनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है। इस घटना में चालक, परिचालक भी मामूली रूप से घायल होना बताया गया है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें