दमोह जिले के तारादेही थाना क्षेत्र अंतर्गत व्यारमा नदी में गुरुवार सुबह एक अज्ञात शव मिलने से सनसनी फैल गई। क्योंकि की शव सड़ी, गली अवस्था में मिला है जो काफी पुराना है। थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और शव नदी से बाहर निकालकर मामले को जांच में लिया है। आसपास के जिलों में भी पतासाजी की जा रही है क्योंकि यह शव कहीं से बहकर आया है।
ग्राम पंचायत झमरा के खमतरा गांव से व्यारमा नदी निकली है। उसी के धुवांघाट के नजदीक गुरुवार सुबह एक अज्ञात शव ग्रामीणों को दिखा। ग्रामीणों ने मामले की सुचना तारादेही पुलिस को दी। ग्रामीणों के अनुसार नदी में मिला अज्ञात शव काफी दिन पुराना है जिसको पहचानना मुश्किल है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को देखने के बाद आसपास के ग्रामीण इलाकों में शब की शिनाख्त करने लोगों को बुलाया, लेकिन कोई शव को नहीं पहचान पाया।
तारादेही थाना प्रभारी राजीव पुरोहित ने बताया कि सुबह नदी पर नहाने गए लोगों को शव दिखा था। उन्होंने मामले की जानकारी थाने में दी। वे मौके पर पहुंचे, मृतक अज्ञात व्यक्ति तारादेही थाने अंतर्गत गांव का नहीं है बल्कि यह शव कहीं से बहकर आया है। इसलिए दमोह जिले के साथ सागर जिले के महराजपुर, देवरी थानों में सूचना भेजी गई है। यदि शव की पहचान नहीं होती तो उसका पोस्टमार्टम कराने के बाद एसडीएम से मंजूरी लेकर शव को दफना दिया जाएगा।