फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh News: घर में घुसे सियार ने की एक साल की मासूम को उठाकर ले जाने की कोशिश, मां ने बचाया

Fri, 15 Sep 2023 04:47 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

दमोह के हटा ब्लॉक के एक गांव में घर में सो रही एक साल की मासूम को सियार ने उठाकर ले जाने की कोशिश की। मां बचाने के लिए उसके पीछे दौड़ी तो उसने बच्ची पर हमला कर उसे घायल कर दिया।
विज्ञापन
दमोह में एक साल की मासूम पर सियार ने हमला बोल दिया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमोह के हटा ब्लॉक के बछामा गांव में एक सियार ने घर में घुसकर एक साल की मासूम पर हमला कर दिया। उसे घर से उठाने की कोशिश की। बच्ची की मां ने किसी तरह लोगों की मदद से सियार को भगाया।

विज्ञापन


दरअसल, बच्ची की मां रेखा गौंड ने बताया कि वह और उसकी दो बेटियां घर में सो रहे थे। तभी सियार घर में घुस आया। उसने बड़ी बेटी पर हमला कर दिया। जब मां उसे बचाने दौड़ी तो सियार ने एक साल की बच्ची तारा पर हमला कर दिया। मां जब उसे बचाने दौड़ी तो उसने बच्ची को उठाकर ले जाने की कोशिश की। इसमें बच्ची को गंभीर चोटें आई हैं। उसे 108 की मदद से हटा सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। उसका उपचार जारी है।

रेखा ने बताया कि बच्ची पर हमला होने के बाद उन्होंने शोर मचाया। तब लोग आ गए। उन्होंने सियार को घर से भगाया। 108 वाहन को बुलवाया गया और तारा को अस्पताल पहुंचाया गया। घटना की सूचना पन्ना टाइगर रिजर्व प्रबंधन और मडियादो वन परिक्षेत्र को भी दी गई। अधिकारी भी अस्पताल पहुंचे और हरसंभव मदद की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें