फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh News: रील बनाने की खातिर पिता ने लगाया मासूम को दांव पर, नदी के पुल पर हवा में लहराया बेटे को

Thu, 29 Feb 2024 05:55 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

मध्य प्रदेश के दमोह में एक पिता ने रील बनाने की खातिर मासूम की जान से खिलवाड़ की। वीडियो सामने आते ही पुलिस सक्रिय हो गई है। बेटे का मेडिकल कराया गया है।
विज्ञापन
दमोह में पिता ने मासूम को हाथ से ऊपर उठाकर हवा में लहराया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमोह में एक पिता ने अपने तीन साल के मासूम बेटे की जान जोखिम में डाल दी और रील बनाई। उसने बेटे को नदी के पुल से हवा में लहराया। फिर गालियां देते हुए एक रील रिकॉर्ड की और सोशल मीडिया पर पोस्ट की। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने भी इस पर संज्ञान लिया और कार्रवाई की बात कही है। 

विज्ञापन


मामला कुछ ऐसा है कि दमोह के बंधा गांव में एक पिता ने अपने मासूम बच्चे के साथ रील बनाई है। इसमें वह नदी के पुल पर ले जाकर हवा में लहराते हुए दिख रहा है। बच्चे को गालियां भी दे रहा है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। पुलिस ने पिता के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। दमोह जिले के रनेह थाना क्षेत्र के बंधा गांव के व्यारमा नदी के पुल पर पिता रील शूट करने के लिए अपने बेटे को पुल से नदी की तरफ लहरा रहा है। मासूम को गालियां देकर पुल से नीचे फेंकने की बात कह रहा है। रील बनाने वाले पिता का नाम बलराम उर्फ बल्लू रैकवार है। उसने सस्ती लोकप्रियता के लिए मासूम को खिलौना बना लिया। पिता की यह हरकत मासूम के लिए जानलेवा भी साबित हो सकती थी।दमोह एसपी सुनील तिवारी ने बताया कि उन्हें भी इस वीडियो के बारे में जानकारी मिली थी। हटा एसडीओपी नितेश पटेल को कार्यवाई करने के निर्देश दिए हैं। मासूम बच्चे का मेडिकल कराया जा रहा है। यदि चोट पाई जाती है तो गंभीर कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें