फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh News: पाइप लाइन फूटने से जमीन से उठा 50 फीट ऊंचा फव्वारा, लाखों गैलन पानी हुआ बर्बाद

Mon, 20 Nov 2023 04:26 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

Damoh News: दमोह जिले में पाइप लाइन फूटने से जमीन से 50 फीट ऊंचा फव्वारा उठने लगा। इस दौरान लाखों गैलन पानी बर्बाद हो गया।
विज्ञापन
लाखों गैलन पानी हुआ बर्बाद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमोह शहर से लगे इमलाई तिराहे पर मुश्की बाबा के समीप सोमवार को पानी की पाइप लाइन फूट गई। इस लाइन के फूटने के साथ ही जमीन से 50 फीट ऊंचा फव्वारा उठने लगा, जिससे लाखों गैलन पानी बर्बाद हो गया। बड़ी संख्या में लोग इस फव्वारे को देखने पहुंचे और इस तरह के नजारे को अपने-अपने मोबाइल में कैद कर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

विज्ञापन


बता दें कि मुश्की बाबा के समीप नगर पालिका द्वारा संचालित पानी की टंकी को भरने वाली मेन लाइन सुबह करीब 10 बजे अचानक से फूट गई। लाइन फूटने के साथ ही इस लाइन से पानी का फव्वारा उठने लगा, जो इतना ऊंचा था कि पानी की टंकी भी नहीं दिखाई दे रही थी।

विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने नगर पालिका काे सूचित किया और करीब 11 बजे तक कोई भी कर्मचारी यहां सुधार करने नहीं पहुंचा और लाखों गैलन पानी इसी तरह सड़कों पर बह गया। वहीं, लोगों की भीड़ इस फव्वारे को देखने के लिए एकित्रत हो गई। यहीं से पथरिया मार्ग गुजरता है, इसलिए पथरिया जाने वाले लोग भी यहां रूककर इस नजारे को देखने लगे।
विज्ञापन


वहीं, वाहनों की आवाजाही थम गई। क्योंकि पानी पूरी सड़क पर गिर रहा था और जैसे ही कोई व्यक्ति वहां से निकलता वह पूरा गीला हो जाता था। इसलिए लोगों ने एक ओर खड़े होना ही उचित समझा। नगर पालिका कर्मचारियों ने लाइन को बंद किया,तब जाकर यह फव्वारा बंद हुआ और आवाजाही शुरू हुई।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें