फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh: हटा की सुनार नदी में निकली नीर नाव तिरंगा यात्रा, देशभक्ति का दिखा जज्बा

Wed, 24 Jan 2024 10:24 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, दमोह

सार

देश के सबसे बड़े पर्व के पूर्व दमोह के लोगों ने देशभक्ति कायम रखने के लिए द नीर नाव तिरंगा यात्रा चौथी बार निकाली।तिरंगा यात्रा का स्वागत मटया घाट, हजारी घाट, सुरई घाट, मातन घाट एवं घुराघाट पर किया गया। 
विज्ञापन
दमोह जिले की सुनार नदी के बीच में तिरंगे से सजी नाव - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमोह के हटा में 26 जनवरी के पूर्व युवाओं ने सुनार नदी में चौथी बार अपने अलग अंदाज में नीर नाव तिरंगा यात्रा निकाली। नावों पर तिरंगा सजा था और बीच नदी में देशभक्ति के नारे लग रहे थे। 
विज्ञापन


बालाजी, बिहारी जी सरकार सेवा समिति ने गणतंत्र दिवस के दो दिन पूर्व बुधवार को नाव पर तिरंगा लहराते हुए यात्रा निकाली। इसको एसडीएम रीता डेहरिया ने तिरंगा झंडा दिखाकर रवाना किया। इसमें अलग-अलग करीब बीस नावों पर नाविकों ने तिरंगा झंडा लगाया और एक नाव पर भारत माता की झांकी सजाई। इसमें बच्चों को भी तिरंगे के रंगों में सजाया गया। इस नाव को हर घाट पर बीच नदी में खडा करके चारों ओर घूमते हुए देशभक्ति के नारे लगाए। तिरंगा यात्रा नावघाट से प्रारंभ होकर घुराघाट पर समाप्त हुई। जहां हर घाट पर फूलों की बारिश की गई।

यात्रा ने आधा किलोमीटर की दूरी तय की। समिति के सदस्य बबलू राय ने बताया कि देश के सबसे बड़े पर्व के पूर्व लोगों ने देशभक्ति कायम रखने के लिए द नीर नाव तिरंगा यात्रा चौथी बार निकाली। तिरंगा यात्रा का स्वागत मटया घाट, हजारी घाट, सुरई घाट, मातन घाट एवं घुराघाट पर किया गया। इस मौके पर हटा एसडीओपी नीतेश पटेल, टीआई मनीष मिश्रा, जेलर नागेन्द्र चौधरी के अलावा एसडीआरएफ की टीम ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें