दमोह-कटनी स्टेट हाइवे पर चलते ट्रक में आग लग गई और पूरा ट्रक जलकर खाक हो गया। घटना हिंडोरिया थाना के आनू गांव में रेलवे फाटक के समीप शुक्रवार देर रात घटित हुआ।
बता दें कि जैसे ही चालक ने ट्रक में आग की लपटें देखीं तो ट्रक को सड़क किनारे खड़ा कर इसकी सूचना दमोह पुलिस कंट्रोल रूम को दी, जिसके बाद फायर ब्रिगेड और पुलिस का अमला मौके पर पहुंचा और ट्रक में लगी आग पर काफी मशक्कत के बाद काबू पाया।
फायर बिग्रेड चालक मुख्तार खान और फायर फाइटर शेख आबिद ने इस आग को बुझाया। बताया जा रहा है कि ट्रक सागर से कटनी माल भरने जा रहा था, तभी अज्ञात कारणों के चलते ट्रक में आग लग गई। गनीमत रही ट्रक चालक ने आग की लपटों को देख समय पर सड़क किनारे ट्रक को खड़ा कर दिया और अपने साथ परिचालक की जान बचाई। ट्रक महाराष्ट्र पासिंग है।