फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh News: एंबुलेंस में लाई जा रही थी अवैध शराब, पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा वाहन, आरोपी गिरफ्तार

Mon, 25 Nov 2024 08:51 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

तेंदूखेड़ा टीआई ने बताया, पहले स्विफ्ट कार आई और उसके पीछे एंबुलेंस दोनों वाहनों की तलाशी लेने पर अबैध शराब मिली स्विफ्ट कार में नौ पेटी। जबकि एंबुलेंस में दस पेटी अवैध शराब थी। पकड़ी गई शराब की कीमत करीब एक लाख रुपये है।
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमोह जिले के तेंदूखेड़ा थाना की पुलिस ने रविवार रात एक एंबुलेंस से परिवहन हो रही अवैध शराब के साथ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। शराब तस्करों के द्वारा एंबुलेंस के आगे एक कार लगा दी थी, जिसमें भी शराब लाई जा रही थी। लेकिन पुलिस ने दोनों वाहनों को घेराबंदी कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जिन्हें न्यायालय में पेश किया गया।

विज्ञापन


हालांकि, अंधेरे का फायदा उठाकर कुछ आरोपी भाग निकले। हैरत की बात यह है कि जिस एंबुलेंस में मरीजों को अस्पताल भेजा जाता है, लेकिन शराब तस्करों ने इसका उपयोग अवैध शराब की तश्करी में करना शुरू कर दिया है।

एंबुलेंस और कार में मिली 19 पेटी शराब
तेंदूखेड़ा पुलिस ने जिन दो वाहनों को पकड़ा है, उनमें एक स्विफ्ट कार और दूसरी एंबुलेंस है। जो महादेव एंबुलेंस के नाम से जानी जाती है। इनमें अवैध शराब का परिवहन हो रहा था। तेंदूखेड़ा थाना प्रभारी विजय अहिरवार ने बताया, मुखबिर से सुचना मिली थी कि जबलपुर से अवैध शराब आ रही है जो तेंदूखेड़ा में जामुनखेड़ा गांव के आगे जाएगी।
विज्ञापन


पुलिस ने थाने के पीछे राम मंदिर के समीप वाहन चेकिंग लगाई। रात में पहले स्विफ्ट कार आई और उसके पीछे एम्बुलेंस दोनों वाहनों की तलाशी लेने पर अवैध शराब मिली। पुलिस को देख कुछ आरोपी दोनों वाहनों से निकलकर फरार हो गए। उसके बाद उनमें रखी अवैध शराब को जब्त किया गया। स्विफ्ट कार में नौ पेटी अवैध शराब मिली। जबकि एंबुलेंस में दस पेटी शराब थी। पकड़ी गई शराब की कीमत करीब एक लाख रुपये है। पकड़े गए आरोपियों में संदीप पिता भूपलाल यादव निवाई अलोनी, नीतू पिता लोकराम यादव निवासी रोसरा, ब्रजेश पिता हल्ले निवासी अलोनी गिरफ्तार हुए हैं। जबकि अन्य चार फरार है, जिनकी तलाश जारी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें