फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh News: वन विभाग ने बंद कर दिया तो महिलाओं ने खोल लिया रास्ता, आमने-सामने हुआ वन अमला और महिला संगठन

Fri, 15 Nov 2024 03:54 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

दमोह जिले के भैंसा गांव में नौरादेही अभ्यारण्य के नियमों से ग्रामीणों का निकासी मार्ग बंद हो गया, जिससे महिलाओं और वन विभाग के बीच विवाद हुआ। ग्रामीणों ने रास्ता खोलने की मांग की है। पुलिस ने हस्तक्षेप कर मामला शांत कराया। समाधान के लिए वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा जारी है। 

विज्ञापन
मौके पर मौजूद महिलाएं
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमोह जिले के तेंदूखेड़ा ब्लॉक के भैंसा गांव में नौरादेही अभ्यारण्य के नियमों को लेकर ग्रामीण और वन विभाग आमने-सामने आ गए। शुक्रवार को महिलाओं और वन विभाग के कर्मचारियों के बीच विवाद की स्थिति बन गई, जिसे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शांत कराया।

विज्ञापन


दरअसल, सड़क किनारे वन विभाग ने खकरी का निर्माण कराया है, जिससे ग्रामीणों का मुख्य मार्ग बंद हो गया है। भैंसा गांव के लोग इसी मार्ग से आवागमन करते थे, लेकिन अब इसे बंद कर दिया गया है। महिलाओं ने कई बार रास्ता खोलने की मांग की, पर सुनवाई न होने पर उन्होंने स्वयं खकरी हटानी शुरू कर दी।

निकासी को लेकर विवाद
ग्रामीणों का कहना है कि सड़क किनारे लगाए गए खकरी से उनकी निकासी बाधित हो रही है। पूर्व में वन विभाग ने चार फुट चौड़ा रास्ता खोला था, लेकिन अब इसे भी बंद कर दिया गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि वन विभाग उन्हें परेशान कर रहा है और उनके आवागमन के मूलभूत अधिकारों का हनन कर रहा है।
विज्ञापन


महिलाओं का विरोध
हाल ही में खकरी पर से गुजरते समय एक महिला गिरकर घायल हो गई थी, जिससे उसका हाथ टूट गया। इसके बाद महिलाओं ने रेंज कार्यालय जाकर धरना दिया और कोई उचित आश्वासन न मिलने पर खकरी के पत्थर हटा दिए। इस पर वन विभाग ने आपत्ति जताई, जिससे विवाद बढ़ गया।

चार फीट के रास्ते की मांग
महिलाओं का कहना है कि यदि खकरी सभी गांवों में लगाई जा रही है, तो उन्हें भी आवागमन का रास्ता दिया जाए। सर्रा रेंजर बलविंदर सिंह ने बताया कि यह मामला वरिष्ठ अधिकारियों के निर्णय से ही सुलझ सकता है। ग्रामीणों की एकमात्र मांग है कि उनके लिए चार फुट चौड़ा रास्ता खोला जाए, ताकि उनका आवागमन सुचारू हो सके।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें