फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh News: आकाशीय बिजली गिरने से दो एकड़ में रखी फसल जली, धमक में आया किसान हुआ बेहोश

Mon, 30 Dec 2024 03:40 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

रविवार शाम आकाशीय बिजली गिरने से किसान के खेत में रखी दो एकड़ की धान की फसल जलकर खाक हो गई। साथ ही धमक में बुजुर्ग किसान भी बेहोश हो गया, जिसे अस्पताल ले जाने पर होश आया। आग से करीब 50 हजार रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
जानकारी देता किसान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमोह जिले के तेंदूखेड़ा ब्लॉक के ग्राम करौंदी सिंगोरगड में रविवार शाम आकाशीय बिजली गिरने से किसान के खेत में रखी दो एकड़ की धान की फसल जलकर खाक हो गई। साथ ही धमक में एक बुजुर्ग किसान भी बेहोश हो गया, जिसे अस्पताल ले जाने पर होश आया। अब किसान की हालत बेहतर है।

विज्ञापन


पिछले तीन दिनों से मौसम बदला हुआ है। शनिवार को पूरे जिले में बारिश हुई। वहीं, उसके बाद से आसमान में बादल छाए हुए हैं। स्थानीय ग्रामीण महेंद्र सिंह ने बताया कि पहले तेज रफ्तार में बिजली तड़की और फिर वह आम के पेड़ पर गिरी। उसी पेड़ के नीचे नत्थू लोधी धान का ढेर रखा था और राहर की फ़सल रखी हुई थी, जो आग लगाने से पूरी जलकर खाक हो गई। कुछ ही दूरी पर एक घर में किसान सो रहा था। वह भी आकाशीय बिजली की चपेट में आने के कारण बेहोश हो गए। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने उसे हिलाया कुछ होश में आने के बाद अस्पताल ले जाया गया।

महेंद्र सिंह ने बताया कि एक एकड़ में धान बोई थी, उसकी कटाई के बाद फसल का ढेर रख दिया था। साथ में एक एकड़ खेती में राहर की फ़सल की थी, उसकी कटाई करके दोनों फ़सल रखी थी, लेकिन शनिवार की शाम आकाशीय बिजली गिरने से दोनों फसलें जलकर राख हो गई। किसान का करीब 50 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। किसान को आग बुझाने का मौका भी नहीं मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें