फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh District Court: अधिवक्ता संघ की चुनाव प्रक्रिया संपन्न, मंगलवार को आएंगे नतीजे

Mon, 29 Jan 2024 04:56 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

दमोह जिला न्यायालय में अधिवक्ता संघ की चुनाव प्रक्रिया के तहत सुबह दस बजे से मतदान हुआ। वहीं, मंगलवार को चुनाव के नतीजे आएंगे।
विज्ञापन
अधिवक्ता संघ की चुनाव प्रक्रिया संपन्न - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमोह जिला न्यायालय में अधिवक्ता संघ की चुनाव प्रक्रिया सोमवार सुबह 10 बजे से शुरू हुई, जो शाम पांच बजे तक चली। कुल 24 प्रत्याशी मैदान में हैं, जिसमें दो पदों के लिए निर्विरोध चुनाव संपन्न हुआ, बाकी अन्य पदों के लिए मतदान प्रक्रिया संपन्न हुई। मंगलवार को शाम पांच बजे इस चुनाव परिणाम के नतीजे आ जाएंगे।

विज्ञापन


बता दें कि 481 अधिवक्ताओं ने अपने मत का उपयोग किया। सभी अधिवक्ता बारी-बारी से मतदान करने पहुंचे। न्यायालय परिसर में ही मतदान केंद्र बनाया गया है, जहां अधिवक्ताओं की मौजूदगी में चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराई गई। अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष पद के लिए वर्तमान अध्यक्ष पंकज खरे और पूर्व अध्यक्ष कमलेश भारद्वाज के अलावा रविकांत ठाकुर चुनाव मैदान में हैं।

वहीं, उपाध्यक्ष पद पर कमलेश बढ़गैया और सुरेश खत्री हैं। सचिव के पद पर मनोज सेन, नितिन मिश्रा और सुधीर कुमार पांडे हैं। वहीं, सह सचिव के पद के लिए दीपा मिश्रा और केके वर्मा मैदान में हैं। कोषाध्यक्ष पद के लिए अतुल देव श्रीवास्तव और श्यामसुंदर विश्वकर्मा चुनाव मैदान में हैं। इसके अलावा छह सदस्य कार्यकारिणी समिति के सदस्य के रूप में चुनाव मैदान में हैं।
विज्ञापन


अधिवक्ता रमेश श्रीवास्तव ने बताया कि पुस्तकालय प्रभारी के पद पर अधिवक्ता मनोज कुमार नागदेव और कार्यकारणी के सीनियर सदस्य के लिए अरविंद शर्मा और नरेंद्र सिंघानिया को चुना गया है। बाकी अन्य पदों के लिए मतदान हुआ, मंगलवार सुबह 10 बजे से मतगणना होगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें