फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दमोह: दुकान से घर लौट रहे दो युवकों को घेरकर पीटा, चाकूबाजी के बाद एक की हालत गंभीर, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

Fri, 28 Aug 2026 01:59 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

रक्षाबंधन से पहले शहर में चाकूबाजी की वारदात में दुकान से घर लौट रहे दो युवकों को रास्ते में घेरकर मारपीट और चाकू से हमला करने का आरोप है। दोनों युवक हमले में घायल हो गए, जिनमें एक की हालत गंभीर होने पर उसे जबलपुर रैफर किया गया है।
विज्ञापन
घायलों से पूछताछ करती पुलिस - फोटो : credit
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में रक्षाबंधन से पहले गुरुवार रात चाकूबाजी की वारदात से सनसनी फैल गई। दुकान से काम खत्म कर घर लौट रहे दो युवकों को कपिल जनरल स्टोर के पास पीछे से आए छह से अधिक युवकों ने रास्ते में रोक लिया। आरोप है कि पहले दोनों के साथ मारपीट की गई और इसके बाद चाकू से हमला कर दिया गया। वारदात के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। हमले में फुटेरा वार्ड नंबर-2 निवासी कार्तिक पिता दुर्गादास अहिरवार (22) और समीर अहिरवार (23) घायल हुए हैं। परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद कार्तिक की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे जबलपुर रैफर कर दिया, जबकि समीर का जिला अस्पताल में उपचार किया गया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार दोनों युवक बूंदाबहु मंदिर के सामने पूजन सामग्री की दुकान पर काम करते हैं। गुरुवार रात दुकान बंद होने के बाद दोनों घर लौट रहे थे। घंटाघर से आगे उमा मिस्त्री तलैया और कपिल जनरल स्टोर के बीच पहुंचते ही पीछे से आए युवकों ने उन्हें रोक लिया। आरोप है कि युवकों ने दोनों के साथ मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान चाकू से हमला कर उन्हें घायल कर दिया गया। अचानक हुई इस वारदात से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद हमलावर मौके से भाग निकले।

ये भी पढ़ें: बहुचर्चित कटनी जमीन मामले में SIT की दबिश: आरोपी हनफी के घर मिला ताला, तीनों नामजद की तलाश में छापेमारी जारी
विज्ञापन


एक युवक की हालत गंभीर
घटना के बाद कार्तिक और समीर को जिला अस्पताल लाया गया। चिकित्सकों ने दोनों का प्राथमिक उपचार किया। कार्तिक की हालत गंभीर होने पर उसे बेहतर इलाज के लिए जबलपुर रैफर किया गया। वहीं समीर का जिला अस्पताल में इलाज जारी रहा। घटना की सूचना मिलने पर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। टीआई मनीष कुमार पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई। इसके बाद पुलिस टीम जिला अस्पताल पहुंची और दोनों घायलों के बयान दर्ज किए।

घायलों ने पुलिस को बताया कि वे हमलावरों को न तो पहचानते हैं और न ही उन्हें जानते हैं। उनका आरोप है कि पीछे से आए युवकों ने अचानक उनका रास्ता रोका और हमला कर दिया। पुलिस ने घायलों के बयान और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली है। पुलिस के अनुसार फुटेज में घटना से जुड़ी संदिग्ध गतिविधियां दिखाई दे रही हैं। कुछ संदिग्धों को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ भी की जा रही है।
विज्ञापन


फिलहाल पुलिस हमले के पीछे की वजह, आरोपियों की पहचान और पूरी घटना के क्रम की जांच कर रही है। रक्षाबंधन से ठीक पहले हुई इस वारदात के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें