फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh: मवेशी लेकर जंगल गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, चीखें सुन पहुंचे भाई ने बचाई जान

Thu, 14 Sep 2023 08:44 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

दमोह में एक चरवाहे पर भालू ने हमला कर दिया। चरवाहा जब अपने जानवर लेकर जंगल में गया तो अचानक भालू सामने आ गया। जिसे इलाज के लिए तेंदूखेड़ा स्वास्थय केंद्र लाया गया।
विज्ञापन
भालू ने किया हमला (सांकेतिक) - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमोह जिले के युवक पर भालू ने हमला कर दिया। युवक अपने मवेशी लेकर चराने गया था, तभी भालू आ गया। हमले में युवक के हाथ में गंभीर चोट पहुंची है। 
विज्ञापन


बता दें कि दमोह जिले के तेंदूखेड़ा ब्लॉक का काफी हिस्सा जंगलों से लगा हुआ है। यहां कई प्रकार के जंगली जानवर निवास करते हैं और आए दिन लोगों पर हमला कर उन्हें घायल भी कर देते हैं। गुरुवार को एक चरवाहा जब अपने जानवर लेकर जंगल में गया तो उस पर भालू ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिसे इलाज के लिए तेंदूखेड़ा स्वास्थय केंद्र लाया गया।
विज्ञापन


रिचकुड़ी गांव निवासी धर्मेंद्र यादव अपने मवेशी लेकर जंगल गया था, उसके साथ उसका भाई भी था। तभी एक भालू ने उस पर हमला बोल दिया। धर्मेंद्र यादव की चीख सुनकर उसका भाई और कुत्ते उसको बचाने दौड़े जिससे भालू वहां से भाग निकला, लेकिन धर्मेंद्र के हाथ में काफी गहरा घाव हो गया था। रिचकुड़ी ग्राम राजस्व क्षेत्र के हिसाब से तेंदूखेड़ा जनपद में आता है और वन विभाग एरिया के हिसाब से सिंग्रामपुर रेंज लगती है। बाद में घायल धर्मेंद्र के परिजनों ने घटना कि सूचना सिंग्रामपुर रेजर को दी और उपचार तेंदूखेड़ा में कराया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें