फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh News: मवेशियों को खोजने जंगल गए बुजुर्ग पर भालू ने किया हमला, जिला अस्पताल में चल रहा इलाज

Mon, 23 Sep 2024 09:20 AM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

जाहर अपने साथी के साथ जंगल में मवेशियों को खोज रहे थे जब चार भालू दिखाई दिए। सतर्क होने से पहले ही एक भालू ने उन पर हमला कर दिया, जिससे उनकी जांघ में गहरे घाव हो गए। 
विज्ञापन
दमोह जिला अस्पताल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमोह जिले के सिंग्रामपुर रेंज में बड़ी संख्या में भालू हैं, जिनके हमले से लोग घायल होते रहते हैं। रविवार दोपहर इसी रेंज की कुंडम बीट के करिया ककरा जंगल में एक बुजुर्ग पर भालू ने हमला कर दिया। हमले में बुजुर्ग की जांघ में भालू के दांतों के गहरे घाव हो गए। घायल को बीटगार्ड के द्वारा 108 वाहन से जिला अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बम्होरी निवासी जाहर पिता घुल्लू यादव 58 अपने साथी गुहु घोषी के साथ जंगल में मवेशियों को खोज रहा था। तभी जंगल में चार भालू दिखे। इनसे सतर्क हो पाते तब तक एक भालू ने अचानक से जाहर पर हमला कर दिया। दूसरे साथी ने आवाज लगाकर ग्रामीणों को बुलाया हल्ला होते ही भालू बुजुर्ग को छोड़कर भाग निकला। हादसे की सूचना वन विभाग को दी गई। तत्काल मौके पर पहुंचे बीट गार्ड संदीप अहिरवार ने 108 वाहन बुलाकर घायल को जिला अस्पताल भेजा।

सिग्रामपुर रेंजर आश्रय उपाध्याय ने बताया कि घायल को तत्काल वन्य जीव से क्षति के मामले में जो आर्थिक सहायता राशि देने का नियम उसके अनुसार बीट गार्ड को जिला अस्पताल भेजकर आर्थिक सहायता दी जाएगी। बेहतर से बेहतर उपचार की व्यवस्था की जा रही है। कुंडम बीट में भालू के हमले का यह पहला मामला नहीं है, इसके पहले भी भालू ने ग्रामीणों पर हमला कर उन्हें घायल किया है। इसके अलावा यहां तेंदुआ भी कई बार देखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें