फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh News: किसान के खेत में 300 फीट गहरे बोरवेल से अपने आप निकल रही पानी की धार, देखने उमड़े ग्रामीण

Thu, 24 Oct 2024 09:26 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

दमोह में एक बोरवेल अपने आप पानी फेंक रहा है। इसे देखने ग्रामीणों की भीड़ लग रही है। हालांकि अधिकारी कह रहे हैं कि जल स्तर अच्छा होने से ऐसा होता है। कुछ समय बाद सामान्य हो जाएगा। 
विज्ञापन
किसान के बोर से निकल रहा पानी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमोह जिले के हटा ब्लॉक में आने वाले इटवा छक्का गांव से एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां एक किसान ने अपने खेत में बुधवार की रात 300 फीट गहरा बोर कराया था और जैसे ही बोरिंग मशीन वहां से हटी। इसके बाद बोरवेल से अपने आप पानी की धार निकलना शुरू हो गई है। जिसके बाद इस अनोखे नजारे को देखने बड़ी संख्या में आसपास के गांव के लोग पहुंच रहे हैं। किसान की खुशी का ठिकाना नहीं है, क्योंकि बिना किसी मशीन के उसके खेत में चारों ओर पानी ही पानी दिखाई दे रहा है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार जिले के हटा विकासखंड के इटवा छक्का गांव निवासी किसान गणेश पटेल के खेत में फसलों की सिंचाई के लिए कोई साधन नहीं था वह काफी दूर से पानी का इंतजाम करते थे। बुधवार की रात उन्होंने अपने खेत में करीब 308 फीट गहरा बोर कराया। सुबह जैसे ही बोरिंग मशीन निकली बोर से पानी की धार निकलना शुरू हो गया। इस बोरवेल से लगातार पानी की धार बह रही है न तो बोरवेल में सबमर्सिबल डली है और न किसी अन्य तरीके से पानी निकालने का प्रयास किया जा रहा है। किसान गणेश पटेल द्वारा बताया गया कि उनके 10 एकड़ खेत की सिंचाई के लिए बहुत दूर से पानी लाना पड़ता था। इसी समस्या को दूर करने के लिए उन्होंने बोरवेल कराया।

पीएचई के एसडीओ अशोक मोहंती का कहना है कि नीचे पानी का दवाब अधिक होने के कारण ऐसा हो सकता है और अभी वहां पर वाटर लेवल भी ठीक होगा। जैसे ही पानी का लेवल कम होगा पानी आना बंद हो जाएगा। इस प्रकार के ओर भी मामले उनके सामने आए हैं जिसमें बिना मशीन के बोरवेल से पानी आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें