फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh: खेत की मेड में मिले अंग्रेजों के जमाने के 140 चांदी के सिक्के, बेचने के पहले तीन आरोपी गिरफ्तार

Tue, 19 Sep 2023 09:05 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

Damoh News: दमोह के रनेह थाना क्षेत्र में एक खेत की मेड से 140 चांदी के सिक्के पाए गए हैं। यहां मिले सिक्के महारानी विक्टोरिया के काल के हैं। पुलिस ने इन सिक्कों को बेचने के लिए घूम रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
आरोपियों के पास से जब्त किए गए सिक्के - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमोह जिले के रनेह थाना अंतर्गत विक्टोरिया कालीन चांदी के सिक्कों को बेचने के पहले ही पुलिस द्वारा तीन आरोपियों  को गिरफ्तार किया है। यह सिक्के आरोपियों ने नोहटा थाना अंतर्गत एक खेत से मेटल डिटेक्टर की मदद से खोजे गए हैं, लेकिन बिकने के पहले ही इस मामले का खुलासा हो गया। 
विज्ञापन

 
रनेह थाना प्रभारी प्रीति पांडे ने बताया कि क्षेत्र भ्रमण के दौरान मुखबिर से सूचना मिलने पर बाइक सवार दो युवकों को रोक कर पूछताछ की गई और तलाशी में उनके पास से एक मेटल डिटेक्टर एवं 70 नग महारानी विक्टोरिया शासनकालीन चांदी के सिक्के बरामद किए गए। जब इन दोनों युवकों से इन सिक्कों के मामले में पूछताछ की गई तो इन युवकों में दुर्गेश अहिरवार एवं राहुल अहिरवार निवासी सकोर थाना गैसाबाद ने बताया कि उन्होंने अपने एक अन्य साथी गुड्डू उर्फ मोहन सिंह लोधी ग्राम लरगुवां पटी थाना नोहटा  भी इस मामले में शामिल है।

जिस पर गुड्डू को पकड़ कर पूछताछ की गई और उसके पास से भी 70 नग महारानी विक्टोरिया शासन कालीन चांदी के सिक्के बरामद किए। जिनकी कीमत 45000 रुपये के करीब है। तीनों आरोपियों द्वारा आरोपी गुड्डू सिंह लोधी के खेत पर बनी मेड़ से मेटर डिटेक्टर के जरिए खोज कर इन सिक्कों को निकालने की बात कही और आपस में दो हिस्से किए गए।
विज्ञापन


पूरी घटना में इन तीनों आरोपियों के पास से 140 नग महारानी विक्टोरिया शासन कालीन चांदी के सिक्के जिनकी कीमत 91 हजार रुपये का अवैध निकास किया गया। इस मामले में रनेह पुलिस द्वारा तीनों आरोपियों  दुर्गेश पिता रामदास अहिरवार, राहुल पिता रामदास अहिरवार निवासी ग्राम सकोर थाना गैसाबाद एवं गुड्डू उर्फ मोहन सिंह लोधी निवासी ग्राम लरगुवां पट्टी थाना नोहटा के विरुद्ध धारा 20 भारतीय निखात निधि अधिनियम 1878 के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें