फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh News: मतदान के प्रति जागरूकता के लिए कलेक्टर का अनोखा प्रयास, निकाली जिला प्रशासन की कलश यात्रा

Sat, 23 Mar 2024 05:29 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

Damoh News: लोकसभा चुनाव में लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए जिला प्रशासन के द्वारा कई तरह के अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी क्रम में अस्पताल चौराहे के पास स्थानीय मानस भवन से यह कलश यात्रा शुरू हुई, जिसमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के साथ सरकारी विभागों में काम करने वाली महिलाएं बड़ी संख्या में शामिल थी।
 
विज्ञापन
मतदान के प्रति जागरूकता के लिए कलेक्टर का अनोखा प्रयास - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगामी लोकसभा चुनाव में लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए जिला प्रशासन के द्वारा कई तरह के अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी क्रम में शनिवार को दमोह कलेक्टर सुधीर कोचर के मार्गदर्शन में दमोह शहर में एक कलश यात्रा निकाली गई।

विज्ञापन


अस्पताल चौराहे के पास स्थानीय मानस भवन से यह कलश यात्रा शुरू हुई, जिसमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के साथ सरकारी विभागों में काम करने वाली महिलाएं बड़ी संख्या में शामिल थी। बुंदेली गीतों के साथ प्रस्तुति देते कलाकार और सिर पर कलश रखकर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करती महिलाओं की टोली पूरे शहर में घूमी। इस कलश यात्रा का शुभारंभ करने के लिए कलेक्टर सुधीर कोचर मानस भवन पहुंचे और उन्होंने हरी झंडी दिखाकर  कलश यात्रा को रवाना किया।

मतदान के प्रति रुझान बढ़ाने का काम
दो दिन पहले ही कलेक्टर कोचर ने कलेक्ट्रेट से प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर क्षेत्र में रवाना किया था। यह रथ क्षेत्र में जाकर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक कर रहा है। इस रथ के साथ कई प्रशासनिक अधिकारी, कर्मचारी भी क्षेत्रीय स्तर पर मौजूद रहते हैं, जो लोगों में मतदान के प्रति रुझान बढ़ाने का काम कर रहे है। कलेक्टर कोचर का कहना है कि मतदान एक पर्व के समान है, जिसमें सभी को भाग लेना चाहिए। इस अभियान के माध्यम से लोगों को मतदान की पूरी प्रक्रिया समझाने के लिए इस तरह के अभियान चलाए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें