फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh News: कीचड़ भरे रास्ते से चलकर स्कूल पहुंचे कलेक्टर, एक किलोमीटर का रास्ता किया तय

Thu, 25 Jul 2024 08:46 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

स्कूल गांव के बाहर करीब एक किलोमीटर दूर खेत पर बना हुआ है। कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर करीब एक किलोमीटर तक कीचड़ भरे रास्ते से होकर पहुंचे। उनके साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण भी पीछे दौड़ते हुए नजर आए।
विज्ञापन
कीचड़ से होकर जाते कलेक्टर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमोह कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर गुरुवार जिले के पथरिया ब्लाक के ग्राम सूखा पहुंचे। जहां एक किलोमीटर तक कीचड़ भरे रास्ते से होकर वे स्कूल पहुंचे और वहां की व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
विज्ञापन


बता दें बच्चों को स्कूल पहुंचने लिए पक्की सड़क न होने से बरसात के मौसम में कीचड़ से सरोबार कच्चे रास्ते से होकर स्कूल पहुंचना होता है। इस शासकीय हाईस्कूल में करीब पांच गांव के बच्चे अपना भविष्य संवारने के लिए पहुंचते हैं और बारिश के मौसम में पुलिया को पार करना पड़ता है। ना तो स्कूल में छात्रों के लिए पीने के पानी की सुविधा है और ना ही खेल ग्राउंड और न ही बाउंड्रीवॉल है।

यह स्कूल गांव के बाहर करीब एक किलोमीटर दूर खेत पर बना हुआ है। कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर करीब एक किलोमीटर तक कीचड़ भरे रास्ते से होकर पहुंचे। उनके साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण भी पीछे दौड़ते हुए नजर आए। कलेक्टर ने स्कूल पहुंचकर छात्रों एवं शिक्षक सहित आस पड़ोस के लोगों से उनकी समस्याओं को सुना।
विज्ञापन


कलेक्टर कोचर ने बताया कि पथरिया जनपद अंतर्गत ग्राम सूखा के हाई स्कूल में दो गंभीर समस्याएं हैं। जिसमें सबसे पहले स्कूल पहुंचने के लिए रास्ता न होने से छात्रों एवं शिक्षकों को बहुत समस्या का सामना करना पड़ता है। दूसरी समस्या छात्रों की दर्ज संख्या कम हो रही है जिसको लेकर मैंने जनपद सीईओ से बात की है। सड़क का एस्टीमेट बनवाने को बोला है। थोड़ी देर बाद वह यह निरीक्षण करने पहुंचेंगे जल्द ही समस्या का समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें