फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh Crime: मसाज कराने स्पा सेंटर पहुंच लड़का, फिर जो हुआ जानकर चौंक जाएंगे

Sun, 17 Sep 2023 01:59 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

राज्य बाल अधिकार आयोग की टीम दमोह जिले के दौरे पर थी। दिन भर अलग-अलग स्कूल्स को चेक करने के बाद देर रात अचानक दमोह शहर के स्टेशन चौराहे पर स्थित ओसन स्पा सेंटर में पहुंच गई। टीम के साथ इलाके की पुलिस भी मौजूद थी।
विज्ञापन
स्पा सेंटर पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमोह के स्टेशन चौराहे पर संचालित ओसन थाई स्पा सेंटर पर शुक्रवार रात पुलिस ने छापा मारा है। पुलिस के साथ बाल कल्याण समिति के सदस्य भी शामिल थे। पुलिस को शिकायत मिली थी कि स्पा सेंटर में नाबालिग बच्चों को मसाज के नाम पर ब्लैकमेल किया जा रहा है। किसी एक बच्चे ने बाल कल्याण समिति के पास जाकर इसकी शिकायत भी की थी।

विज्ञापन


इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने रेड की, जहां पर एक कमरे में एक संदिग्ध नाबालिक भी मिला है। पुलिस ने स्पा सेंटर के सभी दस्तावेजों को जब्त कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है। सीएसपी अभिषेक तिवारी का कहना है कि स्पा सेंटर में ब्लैकमेलिंग का काम चलने की खबर थी। कुछ चीज संदिग्ध पाई गई है। मामले की जांच की जा रही है। 

बाल कल्याण समिति के सदस्य दीपक तिवारी का कहना है कि एक बच्चे ने शिकायत की थी कि उसे हाथ में दर्द था, वह मसाज कराने के लिए स्पा सेंटर गया था। वहां उससे बाहर 1000 रुपये लिए गए और मसाज देने वाली युवती ने उससे डेढ़ हजार रुपये लिए और इसके बाद उसे ब्लैकमेल करने की कोशिश की गई। अंदेशा है कि रूम के अंदर गुप्त कैमरे हो सकते हैं, जिसमें उसकी रिकॉर्डिंग की गई होगी। अब पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पूछताछ के लिए स्पा सेंटर की एक युवती को पुलिस कोतवाली लेकर आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें