फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh News: बालीवुड सिनेमेटोग्राफर हरीश ने चौराहों की बदली सूरत, खूबसूरत पेंटिंग बनाकर दिया स्वच्छता का संदेश

Sun, 23 Mar 2025 04:19 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

हरीश पटेल और उनकी टीम बस स्टैंड चौराहा और किल्लाई नाका चौराहा को साफ-सुथरा बनाने और आकर्षक पेंटिंग करने का कार्य कर रही है। यह अभियान रात के समय चलाया जा रहा है ताकि दिन में होने वाली भीड़भाड़ से बचा जा सके।
विज्ञापन
हरीश और उनकी टीम ने बनाई पेंटिंग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमोह शहर के खजरी मोहल्ला में रहने वाले बालीवुड सिनेमेटोग्राफर हरीश पटेल इस समय शहर के चौराहों को सुंदर बनाकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक कर रहे हैं। उनका बनाया गीत 'मत करो न यार' भी दमोह नगर पालिका की थीम बन गया है। इस समय सभी टीपर वाहनों में यह गाना बज रहा है। हरीश और उनकी टीम के द्वारा दमोह शहर में स्वच्छता के लिए स्व प्रेरणा से दमोह बस स्टैंड चौराहा और किल्लाई नाका चौराहा पर साफ सफाई और पेंटिंग का काम शुरू किया है। प्रतिदिन रात के समय यह सफाई अभियान और पेंटिंग का काम चलता है।

विज्ञापन


ये भी पढे़े-  इंदौर की सरस्वती नदी में चलेगी नाव,घाटों को नगर निगम ने संवारा

पटेल ने कहा कि शहर के इस चौराहे पर लोग पोस्टर आदि लगा देते हैं, इसे साफ कर पेंटिंग कर हम स्वच्छ कर रहे हैं। इससे यह चौराहा स्वच्छ और सुंदर तथा मनमोहक लगेगा। उन्होंने कहा यहां से किल्लाई चौराहा पर भी इसी तरह पेंटिंग कर चौराहे को आकर्षक बनाने का प्रयास किया गया।
विज्ञापन


विज्ञापन


सिनेमेटोग्राफर हरीश पटैल ने कहा भारत का स्वच्छता सर्वेक्षण 2025 चालू हो चुका है और हमारे दमोह में भी स्वच्छता सर्वेक्षण चल रहा है। कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर के निर्देशन में लगातार पिछले कई हफ्तों से शहर की सफाई अलग-अलग वार्डों में की जा रही है। उन्हीं के मार्गदर्शन में हम लोग भी शहर की स्वच्छता पर काम कर रहे हैं। शनिवार रात बस स्टैंड मुख्य चौराहा पर अपनी टीम के साथ सफाई की है। उन्होंने कहा हम इसको कलर, रंगरोगन करके इसको अच्छा करेंगे।



जितने भी लोग पोस्टर पंपलेट चिपकाते हैं, वो सभी हटा के इसको हम सही कर रहे हैं। यहा का सारा कचरा भी हटाएंगे। उन्होंने कहा अभी यह पहला चौराहा हम लोगों ने रात में स्टार्ट किया है क्योंकि दिन में पब्लिक रहती है, धूल भी रहती है, तो अभी ये करेंगे, फिर हम लोग दूसरा चौराहा करेंगे। उसके बाद जो-जो चौराहे हैं जिनका सुंदरीकरण कर सकते हैं अपनी टीम के साथ करेंगे। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि कचरा मत करो यार।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें