कामायनी एक्सप्रेस में बैतूल के युवक की मौत
- फोटो : अमर उजाला
जीआरपीएफ चौकी प्रभारी एएसआई महेश कोरी ने बताया कि युवक की जेब से बैतूल से खंडवा के छनेरा जाने वाली टिकट मिली है। कुछ और दस्तावेज भी मिले हैं जिससे यह पता चल सका है कि मृतक युवक बैतूल निवासी है। उसके परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। प्राथमिक तौर पर यह संभावना है कि जनरल कोच में सफर कर रहे युवक को अधिक ठंड लगने के कारण उसकी मौत हुई है।
शव का कराया गया पोस्टमार्टम
इधर, परिजनों को खबर की गई है। परिजन बैतूल से रवाना हो गए हैं जो कुछ घंटे बाद दमोह पहुंचेंगे और उसके बाद शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया जाएगा। जीआरपी का कहना है कि युवक का नाम बैतूल निवासी वसीम पिता अब्दुल खान 33 के रूप में हुई है। जानकारी है कि कटनी से उसने अपना सफर शुरू किया होगा और दमोह पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। सुबह करीब 9:00 बजे ट्रेन दमोह पहुंची थी और उसके बाद शव को बाहर निकल गया युवक का शव विंडो वाली सिंगल सीट पर मिला है और कान में ईयर फोन भी लगे मिले हैं।