फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh News: शादी की रस्मों के पहले दुल्हन को लेकर जा रहा वाहन खेत में पलटा, दुल्हन सहित 9 घायल

Sun, 14 Jul 2024 07:33 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

विवाह के लिए दुल्हन और अन्य परिजनों को लेकर दमोह आ रहा वाहन अनियंत्रित होकर खेत में पलट गया। जिसमें दुल्हन सहित करीब 9 लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
खेत में पलटा वाहन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमोह जिले के पटेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत विवाह के लिए दुल्हन और अन्य परिजनों को लेकर दमोह आ रहा बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर खेत में पलट गया। इसमें दुल्हन सहित करीब 9 लोग घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए पटेरा स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। गनीमत रही दुल्हन और अन्य लोगों को ज्यादा चोट नहीं आई और सभी घायलों को प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। घटना पटेरा, हिंडोरिया मार्ग पर देवडोंगरा के पास हुई है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पटेरा थाना के कौशलपुर निवासी अहिरवार परिवार में बेटी की दमोह के एक मैरिज गार्डन से शादी थी। इससे परिवार के लोग दुल्हन और अन्य रिश्तेदारों को लेकर दमोह शादी समारोह में शामिल होने आ रहे थे। तभी अचानक देवडोंगरा गांव के पास उनका वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में जाकर पलट गया। घायलों में दुल्हन पुष्पा अहिरवार, बबीता अहिरवार, दीक्षा, चेतराम अहिरवार, कविता, पूजा, पिंकी, हर्षिता अहिरवार सहित अन्य शामिल हैं। सभी घायलो को 108 की मदद से पटेरा स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। हालांकि हादसे में किसी को गंभीर चोट नहीं आई और कुछ देर बाद सभी लोग दमोह के लिए रवाना हो गए। वहीं हादसे में बोलेरो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

घटना की सूचना पर पटेरा थाना पुलिस भी अस्पताल पहुंची है। घायलो ने बताया कि दमोह में मैरिज गार्डन से पुष्पा अहिरवार की शादी थी, लड़की पक्ष के लोग दुल्हन को लेकर विवाह में शामिल होने जा रहे थे तभी यह हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें