फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh: प्रैक्टिकल न होने से गुस्साए छात्रों का कॉलेज में हंगामा, कहा- प्रबंधन ने छात्रों को किया गुमराह

Sat, 18 May 2024 09:40 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

तहसीलदार ने बताया कि छात्रों के द्वारा कॉलेज प्रबंधन पर आरोप लगाए गए हैं। मामले की जांच की जाएगी और कॉलेज प्रबंधन से बात भी की जाएगी। इसके बाद संपूर्ण जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को प्रेषित कर देंगे, ताकि नियमानुसार कार्रवाई हो सके।
विज्ञापन
तहसीलदार को ज्ञापन सौंपते छात्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमोह के पथरिया में संचालित शासकीय कॉलेज में शनिवार को छात्रों ने हंगामा किया। बीए, बीएससी और बीकॉम में वोकेशनल विषय जैविक खेती और औषधीय पौधों के विषय से जुड़े छात्रों ने प्रैक्टिकल न कराने को लेकर यह हंगामा किया गया। कॉलेज की प्राचार्य संध्या पिंपलापुरे ने छात्रों की बात सुनने से मना कर दिया, जिससे छात्र उग्र हो गए और हंगामा करने लगे। बाद में तहसीलदार दीपा चतुर्वेदी को सूचना दी गई तो वह मौके पर पहुंची, जिन्हें छात्रों ने अपना ज्ञापन सौंपा।

विज्ञापन


छात्रों का कहना है कि व्हाट्सएप पर उन्हें परीक्षाओं की सूचना दी जाती है। जैविक खेती विषय का प्रैक्टिकल बिना जानकारी के 14 मई को कर दिया गया। जब छात्रों ने इसका विरोध किया तो कॉलेज प्रबंधन ने 16 मई को व्हाट्सएप पर एक सूचना दी कि 18 मई को प्रैक्टिकल किए जाएंगे। जब छात्र 18 को कॉलेज पहुंचे तो वहां कोई प्रैक्टिकल नहीं था।

छात्रों का आरोप है कि अब कॉलेज प्रबंधन और प्राचार्य उनसे 1500, 2000 रुपये मांग रहे हैं। ज्ञापन लेने पहुंची तहसीलदार ने बताया कि छात्रों के द्वारा कॉलेज प्रबंधन पर आरोप लगाए गए हैं। मामले की जांच की जाएगी और कॉलेज प्रबंधन से बात भी की जाएगी। इसके बाद संपूर्ण जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को प्रेषित कर देंगे, ताकि नियम अनुसार कार्रवाई हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें