फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh: समनापुर में जल संकट से परेशान ग्रामीण पंचायत सचिव के न आने से दूसरे काम भी अटके, किसे बताएं समस्या

Sat, 18 May 2024 07:33 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

जनपद सीईओ मनीष बागरी ने बताया कि समानपुर में पानी की समस्या की मुझे जानकारी है। सतधरू योजना जल निगम के अधीन है और अभी तक हैंड ओवर नहीं हुई। सचिव के अनुपस्थित होने का कारण क्या है मैं पता करता हूं।
विज्ञापन
बैलगाड़ी से पानी भरकर लाते ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमोह जिले में तेंदूखेड़ा तहसील के समनापुर के ग्रामीण इस भीषण गर्मी में जलसंकट से परेशान हो रहे हैं। वहीं, अन्य शासकीय काम भी नहीं हो पा रहे। वजह है पंचायत सचिव का ग्राम पंचायत से नदारद होना। वह महीने में दो बार ही पहुंचते हैं, जिस कारण से लोगों के कोई भी काम नहीं हो पा रहे।

विज्ञापन


बता दें, तेंदूखेड़ा ब्लॉक की कई ग्राम पंचायत ऐसी हैं, जिनमें पदस्थ सचिव अपनी पंचायतों में सप्ताह और पंद्रह दिन में एक बार ही जाते हैं। ग्राम पंचायत समानपुर की जनसंख्या पांच हजार के लगभग है और यहां पानी की भीषण समस्या बनी हुई है। सतधरु योजना बंद पड़ी है। इसलिए गांव के लोगों को पानी के लिए एक से दो किलोमीटर दूर जाना पड़ता है। ग्रामीणों ने बताया कि समानपुर में केवल दरोली मार्ग पर दो हैंड पंप लगे हैं। वहीं से हम लोग पानी लाते हैं, जिसकी गांव से दूरी दो किमी है। हमारे गांव में जल के सभी स्रोत बंद पड़े हैं। जो हैंड पंप हैं, वह पानी कम हवा ज्यादा फेंकते हैं। दूसरा ऐसा कोई जलस्रोत नहीं है, जिसके कारण गांव में पानी की पूर्ति हो सके। सतधरू योजना कभी-कभी चालू होती है, वह भी पांच से दस मिनट ही चलती है। हम लोग समस्याएं लेकर पंचायत भवन जाते हैं, लेकिन वहां सचिव मिलते ही नहीं।

महीने में एक या दो दिन आते हैं सचिव
समानपुर पंचायत में पदस्थ सचिव गलक अहिरवार महीने में एक या दो बार ही आते हैं। इसकी पुष्टि ग्रामीणों के साथ खुद सरपंच कर रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि पंचायत में रहने लोगों को प्रतिदिन कोई न कोई शासकीय योजना का लाभ लेने के लिए सचिव के हस्ताक्षर लगते हैं। लेकिन समानपुर पंचायत में पदस्थ सचिव पंचायत नहीं आते। गांव की बेटी योजना, जन्म, मृत्यु प्रमाण पत्र के आलावा कई ऐसे कार्य होते हैं, जो सचिव के हस्ताक्षर के बिना नहीं होते। सचिव पंचायत नहीं आते तो हम लोग ही अपने कार्य करवाने तेंदूखेड़ा जाते हैं। उसके बाद कार्य होते हैं। सचिव के पंचायत न आने के कारण कई समस्याओं का निराकरण भी नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन


सभी जगह कर चुके शिकायत
ग्राम पंचायत समानपुर में पानी की भीषण समस्या बनी है और सचिव के न आने कारण लोगों के कार्य रुके हैं। सामनापुर ग्राम पंचायत के सरपंच इमरत यादव से बात की तो उनका कहना है कि पानी के लिए हैंड पंप और बोर हैं, लेकिन उससे पंचायत की पूर्ति नही हो पाती। सतधरू योजना चालू हो, इसके लिए तेंदूखेड़ा जनपद सीईओ और दमोह कलेक्टर के पास दो बार आवेदन दिए, लेकिन निराकरण नहीं हुआ। रही बात सचिव की तो जो आरोप गांव के लोग लगा रहे हैं, पूरी तरह सत्य है और इसकी जानकारी अधिकारियों को भी है।

जनपद सीईओ मनीष बागरी ने बताया कि समानपुर में पानी की समस्या की मुझे जानकारी है। सतधरू योजना जल निगम के अधीन है और अभी तक हैंडओवर नहीं हुई। सचिव के अनुपस्थित होने का कारण क्या है मैं पता करता हूं। यदि सचिव लापरवाही कर रहा है तो उसको हिदायत दी जायेगी और उसके बाद भी सुधार नहीं हुआ तो कार्रवाई करेंगे। आरोपों पर पंचायत सचिव गलक अहिरवार से बात करनी चाही तो मोबाइल ही रिसीव नहीं किया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें