फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh News: होली पर घर आ रहा युवक ट्रेन से गिरा, दोनों पैर कटे, अस्पताल में भर्ती

Sun, 24 Mar 2024 02:33 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

हादसे को लेकर युवक कुछ भी बता नहीं पा रहा है। उसे यह भी नहीं पता कि वह कैसे गिर गया। अस्पताल में युवक साथ उसकी मां मौजूद थी जो अपने बेटे के साथ हुए हादसे के बाद परेशान है। फिलहाल, युवक का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती युवक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमोह रेलवे स्टेशन पास एक युवक ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसके दोनों पैर कट गए। जिला अस्पताल में युवक का इलाज है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी है। घायल युवक दिल्ली में मजदूरी करता है, वह होली मनाने के लिए अपने घर आ रहा था। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार हादसे का शिकार हुआ युवक जिले के पथरिया ब्लॉक में आने वाले पिपरोधा छक्का गांव का रहने वाला है। युवक अरविंद अहिरवार दिल्ली में मजदूरी करता है। होली पर्व पर वह दिल्ली से ट्रेन के जरिए अपने गांव आ रहा था। दमोह स्टेशन पर उतरते समय उसका संतुलन बिगड़ गया और उसके दोनों पैर ट्रेन के पहियों की चपेट में आकर कट गए। रेल पुलिस के द्वारा घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। 

हादसे को लेकर युवक कुछ भी बता नहीं पा रहा है। उसे यह भी नहीं पता कि वह कैसे गिर गया। अस्पताल में युवक साथ उसकी मां मौजूद थी जो अपने बेटे के साथ हुए हादसे के बाद परेशान है। फिलहाल, युवक का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। डॉक्टर ने उसे जबलपुर रेफर किया, लेकिन परिवार का अन्य कोई सदस्य साथ नहीं होने के कारण जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें