फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh: अवैध शराब बेचने वाली महिला ने पिता और बेटी पर किया डंडे से हमला, घायलों ने पुलिस में की शिकायत

Fri, 24 May 2024 05:28 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस को इस मामले में गंभीरता से कार्रवाई करनी चाहिए। महिला के द्वारा अवैध शराब बेचने के कारण गांव का माहौल खराब होता जा रहा है।
विज्ञापन
परिवार पर डंडे से हमला करती महिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमोह जिले में हटा थाना क्षेत्र के सोजना गांव में शुक्रवार दोपहर अवैध शराब बेच रही महिला ने पड़ोस में रहने वाले बुजुर्ग पिता और उसकी बेटी पर डंडे से हमला कर घायल कर दिया। इस मारपीट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें आरोपी महिला परिवार के साथ मारपीट करते दिखाई दे रही है। घटना में बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया है। पीड़ितों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, हटा थाना क्षेत्र के सोजना गांव में एक महिला दमयंती बाई लोधी अवैध शराब बेचने का काम करती है, जिससे पूरा गांव भी परेशान रहता है। क्योंकि आए दिन शराबी लोगों के घरों के बाहर गालियां देते हैं और विवाद करने लगते हैं। शुक्रवार को महिला ने पड़ोस में रहने वाले दयाराम पिता विश्राम प्रजापति 56 और उनकी बेटी पर डंडे से हमला कर दिया। घायल ने बताया कि महिला अवैध शराब बेचने का कारोबार करती है। हम लोग इसका विरोध करते हैं, तो वह हम लोगों के घरों पर ईंट पत्थर फेंकती है।

शुक्रवार को महिला बेवजह विवाद करने लगी और जब उसे रोका तो डंडे से मेरे और मेरी बेटी के ऊपर जानलेवा हमला कर दिया। स्थानीय लोगों ने बीच बचाव किया और घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही हटा थाना पुलिस को सूचना दी। पीड़ित परिवार की शिकायत पर हटा थाना पुलिस में मामला दर्ज कर जांच में लिया है। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस को इस मामले में गंभीरता से कार्रवाई करनी चाहिए। महिला के द्वारा अवैध शराब बेचने के कारण गांव का माहौल खराब होता जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें