फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Madhya Pradesh: सर्पदंश पीड़ित युवक को जबलपुर कर रहे थे रैफर, एंबुलेंस की ऑक्सीजन खत्म होने से हो गई मौत

Mon, 05 Sep 2022 04:50 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

दमोह जिले में एंबुलेंस में ऑक्सीजन खत्म होने से एक युवक की मौत हो गई। उसे सांप ने डस लिया था, जिला अस्पताल से युवक को जबलपुर रेफर किया जा रहा था। एंबुलेंस प्राइवेट बताई जा रही है। 
विज्ञापन
दमोह के जिला अस्पताल में युवक की जांच करता स्टाफ। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश में चौंका देने वाला मामला सामने आया है। एक प्राइवेट एंबुलेंस में ऑक्सीजन खत्म हो जाने से एक मरीज की मौत हो गई। सर्पदंश के चलते युवक को एंबुलेंस से जबलपुर रेफर किया जा रहा था। परिजनों ने जिला अस्पताल में जमकर हंगामा किया। एंबुलेंस चालक पर मनमानी का आरोप भी लगाया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मामला दमोह जिले का है। बताया गया कि बटियागढ़ थाना क्षेत्र के तिदुआ सेडारा गांव के रहने वाले बृजेंद्र सिंह पिता भैयालाल को सोमवार सुबह 5 बजे घर में सोते समय सांप ने डस लिया था। परिजन इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर आए थे। जहां से उसे जबलपुर रेफर कर दिया गया। पहले तो परिजन एंबुलेंस के लिए भटकते रहे। 108 पर फोन लगाया पर वाहन मौजूद नहीं होने की जानकारी मिली। इसके बाद परिजनों ने जैसे तैस प्राइवेट एंबुलेंस की व्यवस्था की। जबलपुर के रास्ते में पड़ने वाले हथिनीगांव के पहले ही एंबुलेंस की ऑक्सीजन खत्म हो गई और युवक ने दम तोड़ दिया। 

परिजन शव लेकर जिला अस्पताल पहुंचे और व्यवस्थाओं को लेकर हंगामा किया। उनका कहना था कि एंबुलेंस चालक ने भी झूठ बोला था कि पर्याप्त ऑक्सीजन है, पर रास्ते में ही खत्म हो गई। इसी के कारण उनके बेटे की मौत हुई है, अन्यथा बेटे को बचाया जा सकता था। हालांकि अस्पताल प्रबंधन ने इस मामले को लेकर कोई प्रतिक्रिया जाहिर नहीं की है। परिजन कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें