फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh Triple Murder: हत्याकांड में शामिल सभी सात आरोपी गिरफ्तार, परिवार की सुरक्षा के लिए पुलिस चौकी बनी

Sat, 29 Oct 2022 11:35 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

मध्यप्रदेश में दमोह जिले के देवरान में 25 अक्टूबर को छेड़छाड़ के विवाद पर एक दलित परिवार के तीन सदस्यों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। प्रशासन ने आरोपियों के कब्जों पर बुलडोजर चलवा दिया है। साथ ही हत्याकांड में शामिल सभी सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
सभी आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमोह जिले में देहात थाना के देवरान गांव में 25 अक्टूबर की सुबह हुए तीहरे हत्याकांड के सभी सात आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सातवें नाबालिग आरोपी को पुलिस ने शुक्रवार की रात गिरफ्तार किया।

विज्ञापन


मामले में गोलीकांड का मुख्य आरोपी जगदीश पटेल, सौरव पटेल, घनश्याम पटेल, मनीष पटेल, कोदू पटेल, वंदना पटेल और जगदीश पटेल के बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अब कोई भी आरोपी इस मामले में फरार नहीं है। पीड़ित परिवार की सुरक्षा के लिए गांव में अस्थाई रूप से पुलिस चौकी बनाई गई है। वहां पर अभी पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। इसके बारे में एसपी वरिष्ठ अधिकारियों से मार्गदर्शन लेंगे।

आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
देवरान में तीहरे हत्याकांड में महिला की छेड़छाड़ को लेकर यह पूरा विवाद हुआ था, जिसमें जगदीश पटेल मुख्य आरोपी है। उसने अपनी लाइसेंसी बंदूक से परिवार के लोगों के साथ मिलकर घमंडी अहिरवार उसकी पत्नी राज प्यारी और बेटे मानक अहिरवार की गोली मारकर हत्या कर दी थी। वहीं दो बेटे महेश अहिरवार और बल्लू अहिरवार इस गोलीकांड में घायल हुए थे, जो आज भी जिला अस्पताल में इलाजरत हैं। इस घटना के बाद पूरे प्रदेश में यह मामला गरमाया था। प्रदेश के कई जिलों में दलित समाज ने ज्ञापन देकर विरोध प्रदर्शन किया था। वहीं शुक्रवार को आरोपियों की ओर से किए गए अतिक्रमण को प्रशासन ने गिरवा दिया।
विज्ञापन

दमोह एसपी ट्वीट - फोटो : सोशल मीडिया
लगातार इस मामले पर सरकार नजर बनाए हुए है। पूरे परिवार को हर संभव मदद दिलाई जा रही है। प्रदेश के परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने भी आठ लाख की सहायता पीड़ित परिवार को दिला दी है। परिवार का पूरा खर्चा उठाने की बात उन्होंने कही है। इसके अलावा अन्य नेता भी हरसंभव मदद का प्रयास कर रहे हैं। वहीं, पुलिस प्रशासन भी पूरी मुस्तैदी के साथ गांव में डटा हुआ है, ताकि अब कोई भी घटना घटित न हो पाए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें