फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh: मोबाइल टॉवर से पार्ट्स चोरी करते पकड़ा गया चोर, ग्रामीणों ने बांधे पैर, 12 टॉवरों में की गई चोरी

Sun, 28 May 2023 05:05 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

दमोह में ग्रामीणों ने मोबाइल टॉवर के पार्ट्स चोरी करते एक युवक को रंगेहाथ पकड़ा है। उसके पैर बांधकर पटक दिया गया था, ताकि वह भाग न सके। उसने इलाके में 12 मोबाइल टॉवरों में चोरी करने की बात कबूल की है। एक साथी फरार है। 
विज्ञापन
दमोह में ग्रामीणों ने चोरी के आरोप में युवक को पकड़ लिया और उसके पैर बांध दिए। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमोह जिले में शनिवार की रात मोबाइल टॉवर के सामान को चोरी करते हुये एक चोर को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। चोर ने भागने का प्रयास किया तो उसके पैर बांध दिए गए, जिसके बाद युवक ने अपने साथी का नाम बताया और उसके साथ मिलकर चोरी की घटना भी कबूली। इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मामला जिले के देहात थाना अंतर्गत नरसिंहगढ़ क्षेत्र के किशुनगंज गांव का बताया गया है। पकड़े गए युवक ने अपना नाम छोटू अठया निवासी पटेरा बताया और उसका जो साथी मौके से भाग गया उसका नाम गजेंद्र ठाकुर बताया। छोटू ने बताया कि उसका एक साथी और था उसके साथ मिलकर चोरी की घटना को अंजाम देते थे। वहीं दूसरा साथी फरार हो गया। उसके बाद युवक ने अपने साथी को फोन कर बुलाया और कहा कि अभी पुलिस को जानकारी नहीं दी गई है तुम आ जाओ, लेकिन वह नहीं आया और थाने जाने की बात कहने लगा।

मोबाइल टॉवर कंपनी के कर्मचारियों द्वारा बताया गया कि फरार आरोपी कंपनी में ही काम करता था, जिसके द्वारा दमोह, हटा और किशनगंज  की चोरी मिलाकर 12 चोरियों को अंजाम दिया जा चुका है। चोरी की वारदात का मास्टरमाइंड वही था जो मौके से फरार हो गया। सुपरवाइजर ने बताया कि इसके पहले जितने भी मोबाइल टॉवरों की चोरियां हुईं, उन्होंने हर बार आवेदन दिया लेकिन पुलिस चोर को नहीं पकड़ पाई इस बार एक युवक रंगे हाथों पकड़ा गया है। उसके पास चोरी करने के ओजार भी बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें