दमोह जिले का एक मजदूर परिवार के साथ दो माह पहले गोवा में मजदूरी के लिए गया था। वहां तबियत बिगड़ने से मजदूर की मौत हो गई। तब ग्रामीणों ने जनसहयोग से पैसे जुटाए और फ्लाइट से उसका शव गांव तक ले आए।
विज्ञापन
जिले की जबेरा विधानसभा क्षेत्र के छोटे से गांव बहेरिया के बिहारी पिता जाहर सिंह लोधी दो महीने पहले मजदूरी के लिए गोवा गए थे। वहां उनकी तबियत खराब हो गई। पेट दर्द का इलाज कराने के दौरान मौत हो गई। ऐसे में गांव तक लोधी का शव लाने के लिए ग्रामीणों ने जनसहयोग किया। इसमें स्थानीय विधायक धर्मेंद्र सिंह लोधी ने भी मदद की। फ्लाइट से शव को भोपाल लाया गया। वहां से एंबुलेंस की मदद से गांव तक शव को लाया गया।