फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh News: 15 दिन पहले नौकरी मिली और 16वें दिन स्टाफ नर्स ने कर ली आत्महत्या, पुलिस कर रही जांच

Tue, 25 Apr 2023 03:55 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

मध्यप्रदेश के दमोह जिले में एक स्टाफ नर्स ने आत्महत्या कर लिया। मृतका को 15 दिन पहले ही स्टाफ नर्स की नौकरी मिली थी और 16वें दिन उसने आत्महत्या कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
विज्ञापन
घटना स्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमोह जिले के जबेरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ स्टाफ नर्स सीमा को 15 दिन पहले ही नौकरी मिली और 16वें दिन उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। स्वास्थ केंद्र के समीप ही वह किराए के मकान में रहती थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया।

विज्ञापन


बता दें, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जबेरा में 15 दिन पहले ही पदस्थ हुई बालाघाट निवासी सीमा बघेल अपने माता-पिता के साथ रहती थी। माता-पिता सोमवार सुबह बालाघाट के लिए निकले थे और इधर, अकेली बेटी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घर पहुंचकर बेटी को  फोन लगाया, लेकिन उसने फोन रिसीव नहीं किया तो परिजनों ने मकान मालिक को फोन कर बेटी की जानकारी ली। तब मकान मालिक ने जाकर देखा तो दरवाजे बंद थे और मोबाइल नंबर पर कॉल करने पर मोबाइल की घंटी बज रही थी। लेकिन कमरे में कोई हलचल सुनाई नहीं दी।

मकान मालिक ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने खिड़की से झांककर देखा तो स्टाफ नर्स का शव पंखे से लटका दिखाई दिया। पुलिस ने स्टाफ नर्स के परिजनों को सूचना दी। शाम को परिजनों के आते ही पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को फांसी के फंदे उतरवाकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। 
विज्ञापन


मृतका नर्स सीमा के पिता ने बताया कि बेटी 15 दिन पहले ही स्टाफ नर्स के पद पर जबेरा समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ हुई थी। कुछ दिनों तक उसके साथ इसी किराए के मकान में रह रहे थे। बेटी को कोई परेशानी नहीं थी, कुछ दिनों से बीमार चल रही थी। पुलिस के द्वारा मर्ग कायम कर मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें