फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh News: जबलपुर से इंदौर जा रही बस अनियंत्रित होकर खाई में घुसी, चरवाहे समेत पांच भैंसों की मौत

Mon, 26 Jun 2023 12:15 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

जबलपुर से इंदौर जा रही बस अनियंत्रित होकर खाई में घुस गई। हादसे में एक चरवाहे और उसकी पांच भैंसों की मौत हो गई।
विज्ञापन
अनियंत्रित बस खाई में घुसी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमोह जबलपुर मार्ग पर बरकोटी कंपनी की यात्री बस रविवार रात  हादसे का शिकार हो गई। पंडा बाबा के नजदीक बस अनियंत्रित होकर खाई में जा घुसी, जिससे चरवाहे सहित पांच भैंसों की मौत हो गई। हालांकि किसी यात्री को चोट नहीं आई घटना का कारण अंधेरा होना बताया जा रहा है। बता दें, इसी कंपनी की बस को चार दिन पहले कंटेनर ने टक्कर मारी थी, जिसमें बस चालक, परिचालक सहित एक महिला यात्री की मौत हो गई थी। 
विज्ञापन


जबलपुर से इंदौर जा रही थी बस
बरकोटी कंपनी की यात्री बस रविवार रात जबलपुर से इंदौर जा रही थी। तेंदूखेड़ा थाना क्षेत्र के पंडा बाबा के समीप रात करीब अभी 9:00 बजे बस अनियंत्रित होकर खाई में घुस गई। बस की चपेट में आने से  चरवाहा नीलेश पाल (20 वर्ष) निवासी अमबाही घायल हो गया और उसकी पांच भैंसों की मौके पर मौत हो गई। घायल को इलाज के लिए जबलपुर के पाटन स्वास्थय केन्द्र भेजा गया जहां उसने दम तोड़ दिया।

सूचना मिलते ही एडिशनल एसपी शिव कुमार सिंह, तेंदूखेड़ा टीआई बीएल चौधरी  घटनास्थल पहुंचे  और बस में सवार यात्रियों से जानकारी ली।  घटना के समय बस में सवार यात्री सभी सुरक्षित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें