फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh News: पैरालिसिस की बीमारी से परेशान पुलिस आरक्षक ने की आत्महत्या, खजाना शाखा में थे पदस्थ

Wed, 05 Apr 2023 10:45 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

मध्यप्रदेश के दमोह जिले में पुलिस आरक्षक ने आत्महत्या कर लिया। आत्महत्या का कारण पैरालिसिस यानी लकवे की बीमारी से परेशान होना बताया जा रहा है। आरक्षक खजाना शाखा में पदस्थ थे।
विज्ञापन
आरक्षक अमित मनहर वैद्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमोह की पुलिस लाइन में पदस्थ एक आरक्षक ने मंगलवार शाम पैरालिसिस की बीमारी से परेशान होकर पुलिस वर्दी में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को जिला अस्पताल के शव गृह में रखवाया।

विज्ञापन


बता दें, खजाना शाखा में पदस्थ आरक्षक अमित मनहर वैद्य 32 साल ने मंगलवार की शाम मुकेश कॉलोनी में अपने घर के अंदर पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच की। मृतक आरक्षक को कुछ समय पहले पैरालिसिस हो गया था, जिसका इलाज चल रहा था और धीरे-धीरे सेहत में सुधार हो रहा था। लेकिन मंगलवार को आरक्षक ने वर्दी पहनकर ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दोपहर तीन बजे से आरक्षक अपने कमरे से बाहर नहीं निकला था और शाम को परिजनों ने अंदर जाकर देखा तो वह पंखे से लटका था। 

परिवार में मां, पत्नी एवं दो बेटियां हैं। एडिशनल एसपी शिव कुमार सिंह ने बताया कि पंचनामा कर शव जिला अस्पताल के शव गृह में रखवाया गया है। पीएम के बाद शव परिजन के सुपुर्द कर दिया है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है। परिजन के बयान के बाद फांसी लगाने का कारण स्पष्ट हो पाएगा। बता दें कि करीब एक महीने पहले नोहटा थाने में पदस्थ एक महिला आरक्षक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। बताया गया था कि वह अपने एक महीने के बेटे की मौत से सदमे में थी। वहीं, परिजनों ने दामाद पति पुलिस आरक्षक पर बेटी को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें