फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh News: चोरी के आरोपी को पकड़ने सूरत गई थी पुलिस, बाथरूम से कूदा आरोपी, सिर फटने से मौत

Fri, 14 Apr 2023 09:40 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

मध्यप्रदेश के दमोह जिले में चोरी के आरोपी की पुलिस अभिरक्षा में बाथरूम से कूदने की वजह से सिर फटने के चलते मौत हो गई। घटना गुजरात के सूरत की है। मामले में एसपी ने तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
चोरी के आरोपी को पकड़ने सूरत गई थी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमोह के बटियागढ़ थाना एरिया में खड़ेरी गांव के जैन मंदिर में दो साल पहले हुई चोरी का आरोपी गुजरात के सूरत में फरारी काट रहा था, जिसकी सूचना मिलने पर उसे गिरफ्तार करने बटियागढ़ थाना की केरबना चौकी पुलिस सूरत गई थी। वहां आरोपी बाथरूम जाने के बहाने खिड़की से कूद गया और उसकी मौत हो गई। आरोपी का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव गांव लाया गया और अंतिम संस्कार किया गया। दमोह एसपी राकेश कुमार सिंह ने इस मामले में केरबना चौकी प्रभारी सहित दो पुलिस कर्मियों को लापरवाही बरतने के मामले में निलंबित कर दिया है।

विज्ञापन


आरोपी नरेंद्र पिता नत्थू लोधी (27) निवासी गूगराकला के द्वारा बटियागढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत खड़ेरी गांव में साल 2021 में जैन मंदिर में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। तभी से यह आरोपी फरार चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने तीन हजार रुपये का इनाम रखा था। आरोपी के सूरत में होने की जानकारी दमोह पुलिस को मिली थी, जिसे गिरफ्तार करने के लिए बटियागढ़ थाना क्षेत्र की केरबना चौकी प्रभारी योगेंद्र गायकवाड़ सहित दो पुलिसकर्मी तीन दिन पहले सूरत गए थे। वहां जाकर पता चला कि आरोपी एक प्राइवेट कंपनी में काम कर रहा है।

स्थानीय पुलिस का लिया सहारा...
वहां की स्थानीय पुलिस की मदद से आरोपी को गिरफ्तार कर दमोह लाया जा रहा था, तभी रात हो जाने की वजह से पुलिस आरोपी सहित एक होटल में रुक गई। 12 अप्रैल की सुबह आरोपी ने बाथरूम जाने की बात कही, जिससे पुलिस ने उसकी हथकड़ी खोल दी और आरोपी  बाथरूम के अंदर बनी खिड़की से कूद गया। काफी उंचाई होने की वजह से आरोपी के सिर में गंभीर चोट आ गई, जिसकी जानकारी पुलिस ने दमोह एसपी राकेश कुमार सिंह को दी और आरोपी को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन चोट गंभीर होने की वजह से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन




13 अप्रैल को आरोपी के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को उसके गांव गूगरा कला लाया गया, यहां परिजनों की मौजूदगी में अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान पथरिया एसडीएम भाव्या त्रिपाठी, एसडीओपी हटा बीरेंद्र बहादुर सिंह, तहसीलदार बटियागढ़ विजय साहू, बटियागढ़ थाना प्रभारी सोनाली जैन और एसआई पीडी दुबे सहित पुलिस बल की मौजूदगी में अंतिम संस्कार किया गया। आरोपी के पिता ने पुलिस पर आरोप लगाए कि पुलिस के कारण ही मेरे बेटे की मौत हुई है।
विज्ञापन


इस मामले में दमोह एसपी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी को लाने वाले पुलिस कर्मियों ने हथकड़ी खोल दी। इसलिए लापरवाही निकलकर सामने आई और आरोपी भाग गया। इसलिए केरबना चौकी प्रभारी योगेंद्र गायकवाड़ और साथ में गए दो पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है। पूरी विवेचना कार्रवाई सूरत में होगी और उनकी जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उस पर कार्रवाई वहीं से की जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें