फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh: मिट्ठू वापस आ जाओ.. तोता गुमा तो मालिक ने शहर में लगाए पोस्टर, खोजने वाले को मिलेगा 10 हजार रुपये इनाम

Wed, 02 Aug 2023 10:32 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

दमोह जिले में एक अजब-गजब मामला सामने आया है। इंदिरा कालोनी में रहने वाले एक शख्स ने अपने पालतू तोते के उड़ जाने पर उसे खोजने वाले को 10 हजार इनाम देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
मालिक ने लगाए तोते के लापता के पोस्टर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमोह जिले में अनोखा पक्षी प्रेम देखने मिला है। इंदिरा कालोनी निवासी दीपक सोनी के घर का पालतू मिट्ठू कहीं उड़ गया, जिससे घर के लोग परेशान हो गए और उन्होंने मिट्ठू का पता बताने वाले को दस हजार का इनाम देने की घोषणा की है। साथ ही पूरे शहर में तोते के लापता होने के पोस्टर भी लगाए हैं। मिट्ठू की खोजबीन के लिए एनाउंसमेंट भी कराया जा रहा है साथ ही पुलिस में भी आवेदन दिया गया है।
विज्ञापन


सिविल वार्ड दो इंदिरा कालोनी निवासी दीपक सोनी ने बताया कि उनके घर में दो साल से एक मिट्ठू पला था, जो घर में सभी का चहेता था। तोता खुला ही घूमता रहता था। वह कई प्रकार की आवाजें निकालने के साथ ही परिवार के सदस्यों के नाम भी लेता था, इसलिए उसे घर के सभी लोग काफी प्रेम करते थे। उसके पिता मिट्ठू को घुमाने ले गए थे। इसी दौरान कुत्ते भौंकने लगे तो वह डर कर कहीं उड़ गया और किसी पेड़ में जाकर छिप गया। पिता ने मिट्ठू के गुमने की बात बताई तो पूरी रात उसकी खोज करते रहे, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। जिसके बाद उन्होंने मिट्ठू को खोजने वाले को 10 हजार का इनाम देने के पोस्टर शहर की सड़कों पर लगवाएं हैं। साथ ही ऑटो के माध्यम से पूरे शहर में एनाउंस भी कराया जा रहा है। यदि किसी को भी हमारा मिट्ठू मिले तो उसकी जानकारी देने वाले को 10 हजार और उससे अधिक का इनाम भी दिया जायेगा। दीपक के दोस्त प्रशांत शर्मा ने बताया कि मिट्ठू एक सप्ताह पहले भी कहीं उड़ गया था, लेकिन वापस आ गया था, पर इस बार उसकी कोई जानकारी नहीं लग रही। वह घर वापस भी नहीं आ रहा, इसलिए उस पर इनाम रखा गया है और पुलिस में भी आवेदन दिया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें