फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh: गंगा जमना स्कूल का अवैध निर्माण गिराने पहुंचा नगर पालिका का अमला, लोगों के विरोध के बाद वापस लौटा

Tue, 13 Jun 2023 04:01 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

मंगलवार सुबह नगर पालिका सीएमओ भैया लाल सिंह जेसीबी और अतिक्रमण दस्ते को लेकर स्कूल पहुंच गए थे। इस बात की जानकारी जैसे ही स्थानीय लोगों को लगी तो बड़ी संख्या में सभी लोग स्कूल के बाहर एकत्रित हो गए और नगर पालिका सीएमओ को नोटिस दिखाया।
विज्ञापन
गंगा जमना स्कूल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गंगा जमुना स्कूल का अवैध अतिक्रमण गिराने के लिए नगरपालिका का अमला जेसीबी लेकर स्कूल पहुंचा था,  लेकिन स्थानीय लोगों ने इसका विरोध कर दिया, जिसके बाद अमले को बैरंग ही वापस लौटना पड़ा।  दरअसल जो नोटिस जारी किया गया था, उसकी समयावधि अभी पूर्ण भी नहीं हुई, जिसके चलते  नगर पालिका सीएमओ को विरोध का सामना करना पड़ा।  स्थानीय लोगों ने यह नोटिस नगर पालिका सीएमओ को दिखाया और उनसे कहा कि नोटिस का जवाब बन रहा है, लेकिन अभी समय अवधि पूर्ण नहीं हुई, इसके पहले ही आप पूरा दल बल लेकर यहां पहुंच गए अभी अतिक्रमण नहीं गिराया जा सकता।  इसके बाद नगर पालिका सीएमओ वहां से वापस लौट गए और अमला भी वापस हो गया।
विज्ञापन


बता दें, दमोह के गंगा जमना स्कूल में हिजाब और धर्मांतरण का मामला उजागर होने के बाद जहां शासन के निर्देश पर स्कूल संचालकों की संपत्ति की जांच हो रही है और उन पर मामला भी दर्ज किया गया है। वहीं, नगर पालिका के द्वारा स्कूल का अवैध अतिक्रमण गिराने नोटिस जारी किया गया था। मंगलवार सुबह नगर पालिका सीएमओ भैया लाल सिंह जेसीबी और अतिक्रमण दस्ते को लेकर स्कूल पहुंच गए थे।  इस बात की जानकारी जैसे ही स्थानीय लोगों को लगी तो बड़ी संख्या में सभी लोग स्कूल के बाहर एकत्रित हो गए और नगर पालिका सीएमओ को नोटिस दिखाया, जिसमें तीन दिन का समय स्कूल संचालकों को दिया गया था।  स्थानीय लोगों का कहना था कि नोटिस की समयावधि पूर्ण नहीं हुई है, जैसे ही समय अवधि पूर्ण होती है नगरपालिका अपनी कार्रवाई कर सकता है,  लेकिन जब समय पूरा नहीं हुआ इसके पहले नगर पालिका सीएमओ किस लिए पूरे अमले को लेकर पहुंच गए, यह गलत है। यदि समय अवधि के अंदर का जवाब नहीं देते तो नगरपालिका इस अतिक्रमण को गिरा सकती है और वह  खुद भी इस अतिक्रमण को गिराने तैयार हैं,  लेकिन अभी नोटिस की समय अवधि बाकी है। इसलिए अतिक्रमण नहीं गिराया जा सकता।  

गंगा जमना स्कूल का अतिक्रमण गिराने की सूचना मिलने पर पुलिस बल भी बड़ी संख्या में गौरीशंकर चौराहे पर तैनात था। वहीं, पूरा मोहल्ला इस अतिक्रमण को गिरने देखने के लिए एकत्रित हो गया था,  लेकिन जब सबको पता चला कि अभी भी अतिक्रमण की कार्रवाई नहीं हो रही तो स्थानीय लोग भी अपने घरों की ओर रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें