फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh News: दमोह में हिजाब के बाद तिलक लगाने पर विवाद, मुस्लिम परिवार को समाज से किया बहिष्कृत

Sat, 03 Jun 2023 02:16 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार


पीड़ित ने बताया कि कोई भी व्यक्ति हमारे किसी सुख-दुख में शामिल नहीं हो रहा है। उसकी दादी के इंतकाल के बाद उसके द्वारा सामूहिक भोज का आयोजन किया गया था, उसमें भी इन दबंगों ने समाज के किसी भी व्यक्ति को भोज में शामिल नहीं होने दिया।
विज्ञापन
दमोह में हिजाब के बाद तिलक विवाद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमोह जिले में हिजाब मामला अभी खत्म नहीं हुआ और तिलक लगाने का विवाद सामने आ गया है, जिसमें एक मुस्लिम परिवार को समाज से बहिष्कृत कर दिया गया और अब परिवार ने पुलिस की शरण ली है। जानकारी के अनुसार दमोह जिले के तेजगढ़ में यह तिलक विवाद सामने आया है। तेजगढ़ निवासी आरिफ शाह ने बताया कि पिछले दिनों पंचायत चुनाव के दौरान एक नामदेव भाई को तिलक लगाया था। जिस पर नामदेव भाई ने भी उसे तिलक लगाने के बाद आरिफ को भी तिलक लगा दिया। इसी बात को लेकर आरिफ से समाज के दबंग नाराज हो गए और उन्होंने उसे परिवार सहित समाज से बहिष्कृत कर दिया। जो भी उस से मिलता जुलता या बात करता तो उन्हें भी दबाव बनाकर दूर कर दिया।
विज्ञापन


पीड़ित ने बताया कि कोई भी व्यक्ति हमारे किसी सुख-दुख में शामिल नहीं हो रहा है। उसकी दादी के इंतकाल के बाद उसके द्वारा सामूहिक भोज का आयोजन किया गया था, उसमें भी इन दबंगों ने समाज के किसी भी व्यक्ति को भोज में शामिल नहीं होने दिया और सभी को भोज में आने से मना कर दिया। जिससे उसका काफी नुकसान भी हुआ। आरिफ की पत्नी ने  बताया कि हम लोग काफी परेशान हैं। हम चाहते हैं कि सभी लोग मिलजुल कर रहें, लेकिन इतनी सी बात को लेकर हमें समाज से बहिष्कृत कर दिया गया। 

इस संबंध में एएसपी शिव कुमार सिंह का कहना है कि आरिफ शाह की शिकायत प्राप्त हुई है जांच कराई जा रही है, इसमें जो भी तथ्य सामने आएंगे कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें