फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: दमोह कृषि मंडी में ट्रक ने हम्माल को कुचला, मौके पर ही हो गई मौत, ट्रक चालक फरार

Fri, 06 Jan 2023 06:54 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

दमोह में सड़क दुर्घटना में एक हम्माल की मौत हो गई। जिला कृषि उपज मंडी में यह हादसा हुआ। हम्माली करने वाले एक युवक को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया। घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
दमोह कृषि उपज मंडी में इसी ट्रक से हुआ था हादसा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमोह जिला कृषि उपज मंडी में एक लापरवाह ट्रक चालक ने हम्माली करने वाले एक युवक को कुचल दिया, जिसकी मौके पर मौत हो गई है। घटना शुक्रवार शाम करीब 5:30 बजे की है। दमोह कोतवाली थाना के पथरिया फाटक क्षेत्र में रहने वाले हम्माल रवि अहिरवार शाम को कृषि उपज मंडी में अपनी मजदूरी कर रहे थे। जिस समय वह परिसर में निकल रहे थे, उसी दौरान एक लापरवाह ट्रक चालक ने अचानक अपने ट्रक को मोड़ दिया। इससे हम्माल ट्रक के पहिए के नीचे आ गया। उसका सिर पूरी तरह कुचल गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


घटना की खबर होने के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को खबर दी। इसके बाद देहात थाना टीआई पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। हम्माल संघ के अध्यक्ष रामेश्वर चौधरी ने बताया कि पूरी गलती ट्रक चालक की ही थी। उनका साथी हम्माल परिसर में काम कर रहा था। जहां ट्रक था वहीं से उनका साथी निकल रहा था, तभी उस लापरवाह ट्रक चालक ने ट्रक को मोड़ दिया। उनका साथी ट्रक के पहिए की चपेट में आ गया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। ट्रक चालक घटना के बाद वहां से फरार हो गया है। देहात थाना टीआई अमित मिश्रा ने बताया कि ट्रक को जब्त कर लिया है। ट्रक चालक घटना के बाद से फरार हो गया है, जिसकी तलाश की जा रही है।

पत्नी और बच्चों से अलग रहता था मृतक
स्थानीय लोगों ने बताया है कि रवि अहिरवार कई साल से अपने पत्नी और बच्चों से अलग पथरिया फाटक क्षेत्र में रहता था। घर में पत्नी के अलावा बेटे-बेटी भी है। सागर नाका क्षेत्र में निवास करते थे। लोगों का कहना है कि मृतक शराब पीता था। इस कारण से उनके बीच पारिवारिक विवाद होता था। इसी कारण पत्नी अपने बच्चों के साथ अलग हो गई थी। हालांकि, घटना की खबर मिलने के बाद पत्नी और दोनों बच्चे मौके पर पहुंचे, जिनका रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें