दमोह में पति-पत्नी के बीच हुए विवाद में पति ने अपनी पत्नी का गाल काट दिया, जिसे गंभीर हालत में इलाज के लिए भर्ती किया गया है। मामला दमोह जिला मुख्यालय के सिटी कोतवाली क्षेत्र का है। जहां पति पत्नी के बीच हुए विवाद में पति ने पत्नी का गाल काट दिया। विवाद में पति भी घायल हुआ है। फिलहाल पति-पत्नी दोनों का अस्पताल में इलाज जारी है।
जानकारी के अनुसार कुछ दिन पहले भी पति-पत्नी में विवाद हुआ था, जिसका सिटी कोतवाली में राजीनामा हो जाने के बाद घर चले गए थे, लेकिन पति और पत्नी के बीच घर में जाकर फिर से विवाद हो गया। जिस पर पति ने पत्नी को गाल में काट लिया। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस और स्थानीय लोगों ने घायल महिला को गंभीर हालत में इलाज के लिए दमोह जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जिसका इलाज जारी है। घायल महिला का नाम ज्योति पटेल पति सूर्या पटेल उम्र 30 वर्ष निवासी न्यू दमोह है। विवाद में पति सूर्या पटेल भी घायल है। जिसका उपचार दमोह जिला अस्पताल में जारी है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।