फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh: बिलासुपर-भोपाल ट्रेन के टॉयलेट में फंसा युवती का पैर, दो घंटे की मशक्कत के बाद आरपीएफ ने निकाला

Mon, 07 Nov 2022 07:34 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

बिलासपुर-भोपाल एक्सप्रेस ट्रेन में अजीब घटना हो गई। एक युवती का पैर ट्रेन की टॉयलेट में फंस गया। दो घंटे से ज्यादा की मशक्कत के बाद युवती का पैर निकाला जा सका। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिलासपुर-भोपाल एक्सप्रेस ट्रेन में अजीब घटना हो गई। एक युवती का पैर ट्रेन की टॉयलेट में फंस गया। दो घंटे से ज्यादा की मशक्कत के बाद युवती का पैर निकाला जा सका। घटना के कारण कुछ देर ट्रेन को दमोह स्टेशन पर रोका गया। युवती बिलासुपर से ट्रेन में बैठी थी। युवती एक पैर से दिव्यांग है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ के मानकपुरी में रहने वाली युवती बिंदू सोमवार को सुबह परिजनों के साथ बिलासपुर-भोपाल एक्सप्रेस ट्रेन से भोपाल जा रही थी। बिंदू बिलासपुर से ट्रेन में बैठी थी। वह एक पैर से दिव्यांग है। कटनी स्टेशन से ट्रेन रवाना के बाद युवती टॉयलेट गई थी, जहां पैर फिसला और उसका लेफ्ट पैर टॉयलेट में फंस गया। पहले तो युवती ने खुद कोशिश की, जब बात नहीं बनी तो उसने मदद के लिए आवाज लगाई। आवाज सुनकर परिजन पहुंचे और देखा तो बिंदू का पैर टॉयलेट में फंसा था। उन्होंने भी कोशिश की पर पैर बाहर नहीं निकाला जा सका।

बाद में रेलवे स्टाफ को जानकारी दी गई। रेलवे ने जबलपुर कंट्रोल रूम को सूचित किया। दमोह रेलवे स्टेशन प्रबंधन को सूचना दी गई और करीब साढ़े आठ बजे ट्रेन दमोह के प्लेटफार्म क्रमांक एक पर पहुंची। वहां पहले से ही आरपीएफ की टीम और सफाईकर्मी तैयार थे। वे तत्काल अंदर गए और काफी मशक्कत के बाद युवती का पैर बाहर निकाला। उसके बाद ट्रेन को सागर रवाना किया गया। दो घंटे से ज्यादा समय तक युवती का पैर फंसा रहा। 
विज्ञापन


दमोह रेलवे स्टेशन मास्टर प्रबंधक वाणिज्य राजेश सेंगल के स्टाफ ने बताया कि कटनी के आगे हरदुआ स्टेशन के समीप महिला यात्री का पैर टायलेट में फंस गया था। दमोह पहुंचने पर सफाई कर्मियों ने उसका पैर निकाला और उसके बाद वह भोपाल के लिए रवाना हुई। यात्री को किसी प्रकार की चोट नहीं आई।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें