फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधी रात खेत में भड़की आग: दमोह में पलक झपकते ही तीन एकड़ की फसल खाक, हार्वेस्टर की चिंगारी बनी वजह

Sat, 28 Mar 2026 03:18 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

दमोह के निमरमुण्डा गांव में कटाई के दौरान हार्वेस्टर की चिंगारी से आग लग गई। तीन एकड़ गेहूं की फसल और मशीन जल गई। फायर ब्रिगेड व ग्रामीणों ने आग बुझाकर आसपास की 50 एकड़ फसल को बचा लिया।

विज्ञापन
फसल जलकर हो गई खाक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमोह जिले की पटेरा तहसील के ग्राम निमरमुण्डा में शुक्रवार देर रात गेहूं की कटाई के दौरान अचानक आग लगने से खेत में खड़ी फसल जलकर खाक हो गई। आग की चपेट में आकर हार्वेस्टर मशीन भी जल गई। घटना में किसान को लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान है।

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार रात करीब 11:30 से 12 बजे के बीच गांव के सरपंच शंकर गौतम के खेत में हार्वेस्टर से गेहूं की कटाई का कार्य चल रहा था। इसी दौरान अचानक फसल में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरे खेत में फैल गई। कुछ ही देर में आग हार्वेस्टर तक पहुंच गई, जिससे मशीन भी जलने लगी।

मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तुरंत आग बुझाने का प्रयास किया। सरपंच ने अपने वेयरहाउस से पानी का टैंकर मंगवाया और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलते ही पटेरा परिषद से फायर ब्रिगेड चालक सोनू विश्वकर्मा और हेल्पर सुनील अहिरवाल मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया।

विज्ञापन


पढ़ें: छिंदवाड़ा बस हादसा: नाना-नाती की मौत ने तोड़ा परिवार, एक ही चिता पर हुआ अंतिम संस्कार

हालांकि, तब तक करीब 3 एकड़ में लगी गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो चुकी थी और हार्वेस्टर भी आग में क्षतिग्रस्त हो गया। सरपंच शंकर गौतम के अनुसार, हार्वेस्टर से निकली चिंगारी के कारण फसल में आग लगने की आशंका जताई जा रही है।

घटना की जानकारी मिलते ही पटेरा पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे आसपास खड़ी करीब 50 एकड़ अन्य किसानों की फसल जलने से बच गई। घटना के बाद जिला प्रशासन ने किसानों से सावधानी बरतने की अपील की है। वहीं किसान ने फसल नष्ट होने पर सर्वे कर मुआवजे की मांग की है।

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें