फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh: बारिश की वजह से सीएम का दमोह आगमन स्थगित, तैयारियों पर लाखों खर्च, नई तिथि फिलहाल तय नहीं

Fri, 04 Aug 2023 08:13 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का दमोह आगमन स्थगित हो गया है। मुख्यमंत्री को दमोह के तहसील मैदान में लाडली बहना योजना के सम्मेलन में शामिल होने आना था। फिलहाल नई तारीख तय नहीं हो पाई है। 
विज्ञापन
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का दमोह आगमन स्थगित हो गया है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का दमोह आगमन स्थगित हो गया है। मुख्यमंत्री को दमोह के तहसील मैदान में लाडली बहना योजना के सम्मेलन में शामिल होने आना था। इसकी तैयारियां पूरी हो गई थीं और लाखों रुपये खर्च हो गए थे, लेकिन लगातार हो रही बारिश ने पूरा खेल बिगाड़ दिया। सभा के पहले तीन गुल्ली से आयोजन स्थल तक उनका एक रोड शो भी होना था, लेकिन लगातार हो रही बारिश के कारण कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया है। अभी अगली तारीख तय नहीं है।
विज्ञापन


गुरुवार रात तक मुख्यमंत्री के आने की तैयारियां चलती रहीं। लाखों का डोम तैयार हो चुका है, सैकड़ों गाड़ियों में पार्टी द्वारा डीजल और पेट्रोल भरवाया गया। अन्य संसाधन भी जुटाए जा चुके थे, लेकिन अचानक दौरा निरस्त हो गया। मुख्यमंत्री के दमोह आगमन को भले ही लाडली बहना योजना के सम्मेलन से जोड़ा जा रहा है, लेकिन ऐसी जन चर्चा है कि पूर्व वित्तमंत्री जयंत मलैया, बेटे सिद्धार्थ मलैया और उनके समर्थकों को लेकर ये बताने का प्रयास है कि उनके बीच सब ठीक है और आगामी विधानसभा चुनाव में सभी मिलकर पार्टी के लिए काम करेंगे। इसके अलावा सूत्रों से यह भी जानकारी प्राप्त हुई थी कि मुख्यमंत्री मृतक सेल्समैन विक्की रोहित के घर भी जा सकते हैं, जहां शोक संवेदनाएं व्यक्त करने के साथ मुख्यमंत्री परिवार के लिए कोई बड़ी घोषणा भी कर सकते थे। लेकिन मुखमंत्री का दमोह आगमन स्थगित होने से कार्यकर्ता निराश हो गए और तैयारियां रखी रह गईं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें